Katni News: “मैं फिर से पढ़ूंगी!”, विवाह के बाद स्कूल लौटी लक्ष्मी, फूल बरसाकर हुआ स्वागत, अब बनी हजारों लड़कियों की रोल मॉडल
Katni News: “मैं फिर से पढ़ूंगी!”, विवाह के बाद स्कूल लौटी लक्ष्मी, फूल बरसाकर हुआ स्वागत, अब बनी हजारों लड़कियों की रोल मॉडल

Katni News, Katni inspiring education story, Katni woman resumes studies, Reethi school news Katni, Naygaon school girl news, Madhya Pradesh education update, married woman back to school Katni, Katni student success story, Katni girl education support, Katni viral school news,
- शादी के बाद पढ़ाई की राह पर लौटी लक्ष्मी,
- बनी पूरे समाज के लिए प्रेरणा,
- स्कूल में हुआ फूलों से स्वागत,
कटनी: Katni News: मध्यप्रदेश के कटनी जिले के विकासखंड रीठी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैगवां से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। यहां नवविवाहिता लक्ष्मी ने शादी के बाद दोबारा अपनी पढ़ाई अपने ससुराल स्थित स्कूल में शुरू की है। यह पहल न सिर्फ कटनी बल्कि पूरे प्रदेश के लिए मिसाल बन गई है।
Katni News: दरअसल, विद्यालय के शिक्षक अनुपस्थित विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए अक्सर घर-घर जाकर मुलाकात करते हैं। इसी दौरान एक छात्रा अतुल कुमारी के घर पहुंचने पर शिक्षकों की भेंट उसकी नवविवाहित भाभी लक्ष्मी से हुई। बातचीत में लक्ष्मी ने बताया कि वह पन्ना जिले के शासकीय हाई स्कूल दमुईया से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी हैं लेकिन विवाह के कारण आगे की पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी।
Katni News: शिक्षकों ने जब लक्ष्मी को आगे पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया तो परिवार भी पूरी तरह से तैयार हो गया। ससुर गजराज, सास सरोज और पति देवराज ने मिलकर विद्यालय पहुंचकर लक्ष्मी का कक्षा 11वीं में नियमित दाखिला कराया।
Read More : छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा आज का मौसम, IMD ने जारी कर दिया इन जिलों में अलर्ट, जमकर बरसेंगे बादल
Katni News: विद्यालय प्रभारी प्राचार्य विपिन तिवारी ने बताया कि लक्ष्मी पढ़ाई में बेहद होशियार हैं और दाखिले के तुरंत बाद तिमाही परीक्षा में भी शामिल हो चुकी हैं। लक्ष्मी ने संकल्प लिया है कि वह 12वीं तक की पढ़ाई यहीं से पूरी करेंगी। उन्होंने कहा हमारे समाज में कई लड़कियां पढ़ाई बीच में ही छोड़ देती हैं लेकिन मैं चाहती हूं कि मेरी कहानी से वे भी प्रेरणा लें।
Katni News: प्राचार्य विपिन तिवारी ने आगे कहा की शिक्षा जीवन के लिए बेहद जरूरी है। विद्यालय स्टाफ ने लक्ष्मी के दाखिले पर फूल बरसाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। शिक्षकों की इस पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। यह वही विद्यालय है जहां पहले भी कई नवाचार किए जा चुके हैं, जिनमें ड्रेस कोड लागू करना शामिल है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: शादी के बाद पढ़ाई शुरू करने के लिए संबंधित विद्यालय या ओपन स्कूल से संपर्क कर फिर से प्रवेश लिया जा सकता है। परिवार और शिक्षकों का समर्थन इसमें अहम भूमिका निभाता है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Katni News: Lakshmi returned to school after marriage
कटनी
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm