BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Katni Crime News: खेत में काम करने गया था दंपति… फिर इस हाल में मिले झोपड़ी में! देखने वाले भी रह गए हक्के बक्के

कटनी के बड़वारा थाना क्षेत्र के निगहरा ग्राम में खेत में काम कर रहे एक दंपति के रक्तरंजित शव मिले। मृतक लल्लू और उनकी पत्नी प्रभा कुशवाहा रोज की तरह …

Katni Crime News

Katni Crime News

IBC24 Digital
Published: 15 Nov 2025 | 6:32 pmModified: 15 Nov 2025 | 6:33 pm
HIGHLIGHTS
  1. खेत में काम कर रहे दंपति के शव मिले।
  2. हत्या के कारणों का अब तक कोई खुलासा अभी नहीं।
  3. खेत में काम करने निकले थे जब उन्हें मृत अवस्था में पाया।

Katni Crime News: कटनी: कटनी के बड़वारा थाना क्षेत्र स्थित निगहरा ग्राम में उस समय हड़कंप मच गया जब एक खेत में काम कर रहे दंपति के खून से सने शव मिलने की खबर सामने आई। पति-पत्नी रोज की तरह खेत में काम करने के लिए निकले थे लेकिन जब ग्रामीणों ने उन्हें मृत अवस्था में पाया तो पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हत्या की आशंका

स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत बड़वारा थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस को खेत की झोपड़ी के भीतर दो खून से सने शव मिले। इन शवों को देख कर ये अंदाजा लगाया गया कि इनकी हत्या धारदार हथियार से की गई है। पुलिस ने आसपास के खेतों और रास्तों को घेराबंदी कर लिया है और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। डीएसपी ऊषा राय ने बताया कि मृतक लल्लू कुशवाहा और उनकी पत्नी प्रभा कुशवाहा रोज की तरह खेत में काम कर रहे थे। सुबह जब स्थानीय ग्रामीण खेत पहुंचे, तो उन्होंने दोनों के शव झोपड़ी के अंदर पाए। शवों की हालत देखकर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है और ये भी कहा कि हत्या किसी अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से की है।

गांव में दहशत

घटना के बाद बड़वारा गांव में डर का माहौल बना हुआ है। लोग हत्या के कारणों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। हालांकि, पुलिस को अब तक हत्या के कारणों का कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। शुरूआती जांच में ये पता चला है कि मृतक दंपति का किसी से कोई पुराना विवाद नहीं था फिर भी इन मौत को लेकर गांव में चर्चा तेज़ हो गई है। गांव में चर्चा तेज हो गई है। पुलिस की टीम ने मृतक दंपति के परिजनों से भी पूछताछ की है, लेकिन किसी बड़ी जानकारी का अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।

 

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: मृतक दंपति के रक्तरंजित शव निगहरा ग्राम के खेत में स्थित डरहा हार की झोपड़ी में पाए गए थे।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

IBC24 Digital
IBC24 Digital

IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।

और भी पढ़ें...

Web Title: The couple had gone to work in the fields... then they were found in this state in their hut! Onlookers were stunned.

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm