Katni Viral Video: रिश्वत देने किया इंकार, तो शराबी लेखपाल ने आवेदक के साथ की बदसलूकी, घटना का वीडियो आया सामने
Katni Viral Video: रिश्वत देने किया इंकार, तो शराबी लेखपाल ने आवेदक के साथ की बदसलूकी, घटना का वीडियो आया सामने

Katni Viral Video/ Image Credit: IBC24
- नशे में धुत लेखपाल ने आवेदक के साथ की बदसलूकी।
- लेखपाल 80 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा था।
कटनी। Katni Viral Video: कटनी जिले के बड़वारा विकासखंड में शिक्षा विभाग में व्याप्त अराजकता का एक और मामला प्रकाश में आया है। बसाड़ी संकुल के लेखपाल राजकमल वंशकार का शराब के नशे में एक आवेदक के साथ अभद्रता करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस घटना ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दरअसल, पीड़ित राघवेंद्र सिंह ने बताया कि, उनके दिवंगत पिता कुशाल सिंह शिक्षा विभाग में कार्यरत थे। उनकी मृत्यु के बाद, राघवेंद्र अर्जित अवकाश के लिए आवेदन करने बसाड़ी संकुल गए हुए थे। जहां मौजूद लेखपाल राजकमल वंशकार ने उनसे काम के बदले 80 हजार रुपये रिश्वत के रूप में मांग की। जब राघवेंद्र सिंह ने रिश्वत देने से इनकार किया, तो लेखपाल ने उनके साथ शराब के नशे में अभद्र व्यवहार किया और काम न करने की धमकी दी। जिसे देखते हुए राघवेंद्र ने इस पूरे मामले को अपने मोबाइल में कैद करने लगे जिसे देख लेखपाल राजकमल वंशकार तमतमा गए और राघवेंद्र का मोबाइल छीनने की कोशिश की और यह भी कहा कि, झूठे मामलों में फंसा देंगे।
Katni Viral Video: पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के समय लेखपाल राजकमल वंशकार शराब के नशे में थे। उन्होंने प्राचार्य जवाहरलाल बुनकर से लेखपाल के स्वास्थ्य परीक्षण की मांग की, लेकिन प्राचार्य मौके से चले गए। पीड़ित राघवेंद्र सिंह ने इस घटना की लिखित शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वीपाल से करते हुए लेखपाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे घटनाक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वीपाल सिंह ने पूरे घटना की विस्तृत जांच करने और दोषी पर कार्रवाई करने की बात कही है।
लेखक के बारे में
Web Title: When the applicant refused to give bribe, the drunk Lekhpal misbehaved with him, the video of the incident surfaced
कटनी
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm