BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Kaushambi Murder News: मामी के बहन के मोहब्बत में भांजा बना कातिल.. मामा को दी ऐसी मौत कि, कांप जाएगी किसी की भी रूह..

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक चौंकाने वाली हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें प्रेम संबंधों के चलते एक युवक ने अपने ही मामा की बेरहमी से हत्या …

Kaushambi blind murder case revealed

Kaushambi blind murder case revealed

satya prakash
Published: 13 Apr 2025 | 8:34 amModified: 13 Apr 2025 | 8:37 am
HIGHLIGHTS
  1. प्रेम संबंध के विरोध में युवक ने मामा की ईंट से सिर कुचलकर हत्या की।
  2. आरोपियों ने शराब पिलाकर सुनियोजित तरीके से हत्या को अंजाम दिया, शव पेड़ के नीचे फेंका।
  3. पुलिस ने 24 घंटे में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर खून से साक्ष्य बरामद किए।

Kaushambi blind murder case revealed: कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक चौंकाने वाली हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें प्रेम संबंधों के चलते एक युवक ने अपने ही मामा की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More: Bhiwani Praween Hatyakand Update: एक और मुस्कान.. यूट्यूबर बॉयफ्रेंड के लिए पति को रास्ते से हटाया, चुन्नी से कस दिया गला, फेंक दी लाश..

क्या है पूरा मामला?

घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बजहा गांव की है, जहां शुक्रवार सुबह 28 वर्षीय महेंद्र प्रजापति उर्फ छोटू का शव एक पेड़ के नीचे खून से लथपथ हालत में मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला कि महेंद्र गुरुवार शाम को अपने भांजे आकाश के साथ प्रयागराज गया था, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटा। वही परिजनों ने जब कॉल किया तो शुरुआत में बात हुई, लेकिन कुछ देर बाद फोन बंद हो गया। परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की और संदेह की सुई आकाश पर जाकर टिक गई।

शराब पिलाकर की गई हत्या

Kaushambi blind murder case revealed: पुलिस की पूछताछ में आकाश ने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि वह अपनी मामी की बहन (मामा की साली) से प्रेम करता था, जिससे उसके मामा महेंद्र नाराज़ थे। कई बार मामा ने उसे इस रिश्ते को लेकर फटकारा था, जिससे वह खुद को अपमानित महसूस करता था। इसी अपमान का बदला लेने के लिए आकाश ने अपने चचेरे भाई रोहित और दोस्त विजय भारती उर्फ छोटू के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। तीनों ने महेंद्र को पहले शराब पिलाई, फिर ईंट से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी और शव को गांव के पास एक पेड़ के नीचे फेंक दिया।

Read Also: Violence against New Waqf Act: वक़्फ़ कानून के विरोध में हिंसा, 3 लोगों की मौत.. घर से बरामद बाप-बेटे की लाश, 10 पुलिसकर्मी घायल

पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों के पास से खून से सने कपड़े और मृतक का मोबाइल बरामद किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: प्रेम संबंधों को लेकर अपमानित महसूस करने पर आरोपी आकाश ने मामा की हत्या की।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Kaushambi blind murder case revealed, Nephew killed uncle for love of aunt's sister

शहर की खबरें
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm