BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

उप्र: धारदार हथियार से व्यक्ति का सिर धड़ से अलग किया, एक अन्य घटना में युवक का शव बरामद

उप्र: धारदार हथियार से व्यक्ति का सिर धड़ से अलग किया, एक अन्य घटना में युवक का शव बरामद

उप्र: धारदार हथियार से व्यक्ति का सिर धड़ से अलग किया, एक अन्य घटना में युवक का शव बरामद
Bhasha
Published: 25 Aug 2026 | 4:02 pmModified: 25 Aug 2026 | 4:02 pm

कौशांबी, 25 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में धारदार हथियार से एक व्यक्ति का सिर धड़ से अलग कर दिया गया जबकि एक अन्य घटना में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मंझनपुर थाना क्षेत्र के समदा गांव में एक निर्माणाधीन मकान में ग्रामीणों ने क्षत-विक्षत शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मृतक की पहचान शकील हसन (40) के रूप में हुआ है और वह समदा गांव का ही रहने वाला था।

उन्होंने बताया कि शकील का धड़ चारपाई पर पड़ा मिला जबकि उसका सिर नीचे गिरा पड़ा हुआ था।

अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए।

उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार शकील हसन सोमवार रात करीब नौ बजे घर से निकला था और वापस नहीं लौटा।

अधिकारी ने बताया कि परिजनों ने रात भर शकील की तलाश की और सुबह मंझनपुर थाने में सूचना दी, जिस पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया।

वहीं कोखराज थाना क्षेत्र में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिला।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान प्रदूम सोनकर (27) के रूप में हुई और वह अमहा गांव में रहकर ऑटो चलाता था।

पुलिस के मुताबिक, मृतक के पिता मिट्ठू लाल सोनकर ने बेटे की हत्या की आशंका जताई।

सिराथू के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: उप्र: धारदार हथियार से व्यक्ति का सिर धड़ से अलग किया, एक अन्य घटना में युवक का शव बरामद

People also search for:
शहर की खबरें
जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:53 pm
रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:22 pm
मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

30 Sept 2026 | 11:22 pm
टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 10:57 pm
सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

30 Sept 2026 | 10:07 pm
सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द

सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द

30 Sept 2026 | 9:51 pm
लेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश

लेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश

30 Sept 2026 | 9:44 pm
वाराणसी के शिव मंदिर पर लगा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ का बोर्ड, कार्रवाई की मांग

वाराणसी के शिव मंदिर पर लगा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ का बोर्ड, कार्रवाई की मांग

30 Sept 2026 | 8:30 pm