BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Kawardha News: कवर्धा में 75 लोगों की हिंदू धर्म में वापसी, विधायक भावना बोहरा ने पैर धोकर घर वापसी कराया

Kawardha News: पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत 75 लोगों की आज घर वापसी हुई। विधायक भावना बोहरा ने इनकी हिंदू धर्म में ससम्मान वापसी कराया है।

Kawardha News, image source: ibc24

Kawardha News, image source: ibc24

Dr.Anil Shukla
Published: 17 Sept 2025 | 11:04 pmModified: 17 Sept 2025 | 11:04 pm
HIGHLIGHTS
  1. 75 जनजाति समाज के लोगों के चरण पखारकर अभिनंदन
  2. जनजाति व आदिवासी समाज के लोगों को भटकाने का प्रयास

कवर्धा: Kawardha News, कवर्धा जिला के पंडरिया क्षेत्र में भोले-भाले जनजाति समाज के लोगों को प्रलोभन देकर धर्मान्तरण कराने वालों पर कड़ा प्रहार हुआ है। पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत 75 लोगों की आज घर वापसी हुई। विधायक भावना बोहरा ने इनकी हिंदू धर्म में ससम्मान वापसी कराया है।

75 जनजाति समाज के लोगों के चरण पखारकर अभिनंदन

विधायक भावना बोहरा ने विशेष पिछड़ी जनजाति छात्रावास कुई-कुकदुर में सेवा दिवस के अवसर पर आयोजित संस्कृति गौरव सम्मान एवं अभिनंदन समारोह में ग्राम झूमर, बोहिल,आगरपानी, नेउर और छिंदीडीह के 75 जनजाति समाज के लोगों के चरण पखारकर अभिनंदन एवं स्वागत कर उन्हें मूल धर्म में वापसी कराया। इस दौरान पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अभियान की जानकारी एवं जागरूकता के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जनजाति व आदिवासी समाज के लोगों को भटकाने का प्रयास

Kawardha News, धर्मांतरण के विषय पर भावना बोहरा ने कहा कि घर वापसी केवल आस्था का विषय नहीं है यह संस्कृति और पहचान को पुनः प्राप्त करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। कुछ लोगों द्वारा प्रलोभन देकर अपने निजी स्वार्थ के लिए हमारे जनजाति व आदिवासी समाज के लोगों को भटकाने का प्रयास किया जा रहा है उनकी संस्कृति व विरासत को नुकसान पहुंचा कर वर्षों पुरानी प्राचीनकाल से चली आ रही सभ्यता को समाप्त करने का काम किया जा रहा है लेकिन भाजपा सरकार उनके इन मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी।

उन्होंने आगे कहा कि विदेशी फंडिंग से संचालित एनजीओ और मिशनरी गतिविधियाँ आदिवासी समुदायों को लक्ष्य बना रही हैं। यह केवल एक साजिश का हिस्सा लगती है, जो हमारी आदिवासी पहचान को मिटाने का प्रयास है। वहीं घर वापसी करने के बाद लोगों ने कहा कि शारीरक और आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उनको लालच देकर धर्मांतरण कराया गया था।

इन्हे भी पढ़ें :

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्यघर योजना में डबल सब्सिडी से डबल हुई आवेदन, हज़ारों परिवार अब फ्री बिजली की ओर, आंकड़े

मेस्सी ने प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर हस्ताक्षर वाली विश्व कप जर्सी भेजी

Bijapur Naxal News: लाल आतंक के खिलाफ बड़ी सफलता, जवानों ने दो नक्सलियों को किया ढेर, दोनों के शव बरामद

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Kawardha News: 75 people returned to Hinduism in Kawardha, MLA Bhavana Bohra washed their feet and brought them back home

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm