BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Kawardha Road Accident: मौत के बाद श्मशान में जन्मदिन.. पिता ने गुब्बारों से सजाई बेटी की अर्थी, केक भी काटा.. कवर्धा सड़क हादसे में गंवाई थी जान

बताया जा रहा है कि, इंद्रजीत आरएसएस से जुड़े हैं। ऐसे में उनकी अंतिम यात्रा में जिले के आरएसएस व भाजपा से जुड़े पदाधिकारी भी शामिल हुए और परिवार के …

Kawardha Road Accident

Kawardha Road Accident

satya prakash
Published: 08 Oct 2025 | 11:47 amModified: 08 Oct 2025 | 11:47 am
HIGHLIGHTS
  1. हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत
  2. बेटी की अर्थी पर काटा गया जन्मदिन का केक
  3. शव फ्रीजर नहीं होने से स्ट्रेचर पर रखे गए

Kawardha Road Accident: कवर्धा: दो दिन पहले कवर्धा जिले में एक ह्रदय विदारक सड़क दुर्घटना सामने आई थी। चिल्फी इलाके के अकलघरिया में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बोलेरो को टक्कर मार दी थी। इस टक्कर से बोलेरों में सवार एक बच्ची समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। मरने वाले सभी पश्चिम बंगाल के थे जो घूमने के लिए कान्हा नेशनल पार्क गए हुए थे। सभी छत्तीसगढ़ होते हुए अपनी ट्रेन पकड़ने बिलासपुर जा रहे थे, लेकिन इससे पहले उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया।

इस हादसे में जान गंवाने वाले दो लोगों का अंतिम संस्कार कवर्धा में ही किया गया। इनमें माँ परम भट्टाचार्य और उसकी 10 साल की बेटी अदिति भट्टाचार्य शमिल है। संयोगवश मंगलवार को ही 10 साल की मासूम अदिति का जन्मदिन था। ऐसे में अंतिम संस्कार करने कवर्धा पहुंचे उसके पिता इंद्रजीत भट्टाचार्य और दूसरे परिजनों ने स्थानीय मुक्तिधाम में दोनों माँ-बेटी को नम आंखो से विदाई दी। इतना ही नहीं बल्कि पिता ने बेटी के जन्मदिन को याद करते हुए उसकी अर्थी को गुब्बारों से सजाया और अंतिम संस्कार से पहले केक भी काटा और उसे टोपी भी पहनाई।

वहां मौजूद लोग यह मार्मिक दृश्य देखकर अपने आंसू रोक नहीं पाएं। इस अंतिम संस्कार में मानों भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा। इस दौरान पिता इंद्रजीत भी पत्नी और बेटी से बिछड़ने के गम में डूबे हुए थे जबकि परिजन भी आंसू बहा रहे थे। बताया जा रहा है कि, इंद्रजीत आरएसएस से जुड़े हैं। ऐसे में उनकी अंतिम यात्रा में जिले के आरएसएस व भाजपा से जुड़े पदाधिकारी भी शामिल हुए और परिवार के दुख में साथ खड़े रहे। बच्ची के पिता ने कहा कि उनके लिए बहुत कठिन पल था।

दिखाई पड़ी अव्यवस्था

Kawardha Road Accident: इस दुर्घटना के बाद बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुलती हुई दिखाई दी। दरअसल घटना के बाद जहां घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया तो सभी पांच शवों को बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। लेकिन यहाँ फ्रीजर की व्यवस्था नहीं थी, लिहाजा चार शव करीब 24 घंटे तक स्ट्रेचर में ही रखे हुए थे। बताया गया कि, यहाँ सिर्फ एक शव के लिए ही फ्रीजर की व्यवस्था थी जिसमें ड्राइवर की लाश रखी हुई थी। परिजनों के पहुँचने में देर होने पर सभी शव दुसरे दिन जिला अस्पताल भेज दिए गये। वही मृतक ड्राइवर जो कि एमपी का निवासी था, उसके शव को परिजनों को सौंप दिया गया था।

 

READ MORE: रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मची सनसनी, छत से कूदने गई युवती, फिर जो हुआ...वायरल हुआ हैरान कर देने वाला वीडियो

READ MORE: नवविवाहिता ने की आत्महत्या, कुएं में मिला महिला का शव, मौके पर पहुंची पुलिस के भी उड़े होश

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की जान गई, जिनमें एक बच्ची भी शामिल थी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Kawardha Tragedy: Father Celebrates Daughter’s Birthday on Her Funeral After Deadly Road Crash in Chhattisgarh

शहर की खबरें
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am