BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Kawardha News: प्यार में लांघ दीं सीमाएं!… पति ने पत्नी के लिए किया ऐसा काम, जानकार आप भी हो जाएंगे हैरान

कवर्धा के एक छोटे से गांव नगवाही में, एक पति अपने जीवन का हर पल अपनी बीमार पत्नी के नाम कर चुका है। थायराइड कैंसर से जूझ रही पत्नी अब …

Kawardha News

Kawardha News

IBC24 Digital
Published: 11 Nov 2025 | 4:29 pmModified: 11 Nov 2025 | 4:44 pm
HIGHLIGHTS
  1. पत्नी के इलाज के लिए मोटरसाइकिल पर सैकड़ों किलोमीटर की यात्राएं की।
  2. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मदद कर पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
  3. परिवार ने जेवर, बर्तन और अनाज तक बेच दिए, लेकिन इलाज अधूरा रह गया।

Kawardha News: कवर्धा: कवर्धा जिले के रेंगाखार जंगल के नगवाही गांव से एक मार्मिक और कहानी सामने आई है। 65 वर्षीय समलू सिंह मरकाम अपनी बीमार पत्नी कपूरा मरकाम के लिए पिछले तीन सालों से आशा और संघर्ष की अनोखी यात्रा पर हैं। कपूरा को थायराइड कैंसर है और उसकी हालत इतनी गंभीर है कि वो चल-फिर नहीं सकती। समलू का संघर्ष ये दर्शाता है कि पति-पत्नी के बीच निभाई जाने वाली सात वचनों की ताकत केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्मों में भी दिखाई देती है। वो अपने परिवार और रिश्तों के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं ताकि उनकी पत्नी को सही इलाज मिल सके।

मोटरसाइकिल पर हजारों किलोमीटर का सफर

समलू अपनी पत्नी को इलाज के लिए दुर्ग, रायपुर, गोंदिया, बैतूल और मुंबई तक ले गए लेकिन आर्थिक तंगी और संसाधनों की कमी ने उनके रास्ते में कई बाधाएं खड़ी कर दीं। घर के जेवरात, बर्तन, अनाज तक बेच दिए गए, और करीब 5-6 लाख रुपए खर्च करने के बाद भी इलाज अधूरा रह गया। अब समलू ने अपनी मोटरसाइकिल पर लकड़ी का छोटा प्लेटफॉर्म भी बना लिया है। पत्नी को उस पर लिटाकर रस्सी से बांधकर वो खुद बाइक चलाते हुए 300-500 किलोमीटर तक के सफर पर निकल जाते हैं। हर सफर में बस एक ही उम्मीद रहती है कि कहीं न कहीं उनकी पत्नी का इलाज होगा और वो ठीक हो पाएंगी।

हर जगह करना पड़ा संघर्ष

समलू बताते हैं कि उनकी पत्नी चल नहीं सकती, इसलिए नहलाना, खिलाना, मालिश करना जैसे सारे काम उन्हें ही करने पड़ते हैं। गांव वाले कहते हैं कि ऐसा समर्पण और प्यार अब फिल्मों में भी नहीं दिखाई देता। मुंबई के डॉक्टर ने भी उन्हें बुलाया था लेकिन सफर और किराया जुटाना संभव नहीं हो सका। वो कहते हैं, “जो भी कहता है यहां इलाज होगा, वहां लेकर चला जाता हूं। मेरी पत्नी की एक मुस्कान ही मेरी पूरी दुनिया है।”

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की थी मदद

कुछ दिन पहले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उनकी मदद करते हुए जिला अस्पताल में उनकी पत्नी को भर्ती कराया और 10 हजार रुपए की मदद दी लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें वापस गांव लौटना पड़ा। समलू की कहानी केवल एक व्यक्ति का संघर्ष नहीं है, बल्कि ये हर उस परिवार की कहानी है जो बीमार प्रियजन के इलाज के लिए लड़ता है। उनकी उम्मीद यही है कि कोई उन्हें वास्तविक मदद दे ताकि उनकी पत्नी फिर से अपने पैरों पर खड़ी होकर चल सकें।

इन्हे भी पढ़ें:- 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: वे छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के रेंगाखार जंगल के नगवाही गांव के निवासी हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

IBC24 Digital
IBC24 Digital

IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।

और भी पढ़ें...

Web Title: Love crossed all limits... Husband did such a thing for his wife, you will be surprised to know

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm