Accident in Keshkal Ghati Today: केशकाल घाट में बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, दो की हालत नाजुक
Accident in Keshkal Ghati Today: केशकाल घाट में बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, दो की हालत नाजुक
केशकाल: Accident in Keshkal Ghati Today: बस्तर जाने वाले लोगों के लिए इन दिनों केशकाल घाट मुसीबत का सबब बना हुआ है। दरअसल केशकाल घाट की हालत खस्ता होने के चलते यहां आए दिन जाम जैसी स्थिति बन जाती है। इतना ही नहीं आए दिन यहां हादसे के चलते भी घंटों जाम लगता है। आज भी नेशनल हाइवे 30 पर केशकाल घाट में एक यात्री बस ट्रक से टकरा गई, जिसमें एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दो यात्रियों की हालत नाजुक है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई कर रही है।
Accident in Keshkal Ghati Today: मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह केशकाल घाट में दर्दनाक हादसा हो गया। बताया गया कि यात्री बस और सामने से आ रही ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल घायल मरीजों का उपचार लगातार जारी है।
बता दें कि केशकाल घाट की स्थिति बदतर है। इस घाट के करीब 10 मोड़ की साढ़े 4 किमी की सड़कें अधिकतर जगह से उखड़ चुकी है। यही वजह है कि ओवर लोडेड ट्रक, ट्रॉली आए दिन बेकाबू होकर पलट जाते हैं। इस घाट में महीने में 10 से ज्यादा बार जाम भी लगता है। जिसका सीधा नुकसान राहगीरों को उठाना पड़ता है। हालात को देखते हुए केशकाल घाट से 15 दिनों तक आवाजाही बंद कर दी गई है। बताया जा रहा हे कि 10 नवंबर से घाट में सड़क निर्माण का काम शुरू किया जा रहा है जो 25 नवंबर तक चलेगा। ऐसे में रायपुर से जगदलपुर और जगदलपुर से रायपुर जाने वाले यात्रियों को परिवर्तित मार्ग से आवाजाही करनी पड़ेगी।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Accident in Keshkal Ghati Today: Bus and Truck Collided
केशकाल
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान
01 Oct 2026 | 6:16 pm