Bhilai Sharab Party Video Viral: दिनदहाड़े शराब पार्टी, ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारियों का वायरल हुआ वीडियो, मचा बवाल, अब निगम आयुक्त ने मांगा जवाब

Bhilai Sharab Party Video Viral: दिनदहाड़े शराब पार्टी, ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारियों का वायरल हुआ वीडियो, मचा बवाल, अब निगम आयुक्त ने मांगा जवाब

Bhilai Sharab Party Video Viral: दिनदहाड़े शराब पार्टी, ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारियों का वायरल हुआ वीडियो, मचा बवाल, अब निगम आयुक्त ने मांगा जवाब

Bhilai Sharab Party Video Viral | Photo Credit: AI

Modified Date: September 3, 2026 / 08:56 am IST
Published Date: September 3, 2026 8:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • अधिकारी ड्यूटी टाइम पर शराब पीते नजर आए
  • आठवीं बटालियन के जवान शराब पार्टी करते दिखे
  • नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा गया

भिलाई: Bhilai Sharab Party Video Viral भिलाई और चरौदा में ड्यूटी टाइम पर शराब पीकर पार्टी करने का दो वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें पहला वीडियो नगर निगम भिलाई के जोन 4 के एक SLRM सेंटर का है। तो वहीं दूसरा वीडियो चरोदा के जोन 2 स्थित नर्सरी में राजनांदगांव से आए आठवीं बटालियन के जवानों का है, जो दिनदहाड़े ड्यूटी टाइम में शराब पीते नजर आए।

निगम आयुक्त ने मांगा जवाब

Bhilai Sharab Party Video Viral इधर नगर निगम भिलाई का वीडियो वायरल होते ही निगम आयुक्त सुरुचि सिंह ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत माझी को नोटिस जारी कर 24 घंटे में वायरल वीडियो को लेकर जवाब मांगा है। बताया रहा है कि जोन स्वास्थ्य अधिकारी और उनके सुपरवाइजर दिन में ड्यूटी टाइम पर शराब पीकर पार्टी मनाते और डांस करते नजर आए ।जबकि दूसरा वीडियो चरोदा के जोन 2 नर्सरी का है।

वीडियो को लेकर लोग सवाल

जहां पर सरकारी गाड़ी से राजनांदगांव से रायपुर जा रहे आठवीं बटालियन के कुछ अधिकारी और दोपहर को वहां रुककर शराब पीते हुए और खाना खाता नजर आए। अब इन दोनों वीडियो को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ड्यूटी टाइम में अगर सरकारी कर्मी इस तरह खुलेआम पार्टी करेंगे तो वह पब्लिक के लिए काम कब करेंगे?

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।