Nepal Flash Flood Drone Video: देवीघाट में अचानक आई बाढ़ का खौफनाक मंजर, तबाही के बाद हर तरफ मलबा ही मलबा, Drone का ये वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Nepal Flash Flood Drone Video: देवीघाट में अचानक आई बाढ़ का खौफनाक मंजर, तबाही के बाद हर तरफ मलबा ही मलबा, Drone का ये वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Nepal Flash Flood Drone Video | Photo credit: IBC24
- देवीघाट की नदी बनी तबाही की गवाह
- ड्रोन फुटेज में दिखा खौफनाक मंजर
- मलबे में जिंदगी तलाशते लोग
देवीघाट: Nepal Flash Flood Drone Video नेपाल के नुवाकोट जिले का देवीघाट कभी अपनी शांत नदी और उसके किनारे बसे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी के लिए जाना जाता था। नदी यहां के लोगों के लिए सिर्फ पानी का जरिया नहीं थी, बल्कि उनकी जिंदगी का एक हिस्सा थी। (Nepal Flash Flood) नदी किनारे बसे घरों की खिड़कियां इसी ओर खुलती थीं। बच्चे नदी में नहाने पहुंचते थे, महिलाएं कपड़े धोती थीं और शाम होते ही बुजुर्ग नदी के किनारे बैठकर बातचीत किया करते थे। सालों से लोगों की जिंदगी इसी नदी के आसपास चलती आ रही थी। (Flash Flood Nepal) लेकिन अब वही नदी देवीघाट की तबाही की गवाह बन गई है। देवीघाट की तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुछ ही वक्त में हालात कितने बदल गए। एक शांत नदी, जो कभी लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा थी, आज इस कस्बे में हुई तबाही की कहानी बयां कर रही है।
जहां जिंदगी बसती थी आज वहां मलबा ही मलबा
Nepal Flash Flood Drone Video नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। देखते ही देखते बाढ़ ने घरों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) के बुधवार (2 सितंबर) के अपडेट के मुताबिक इस आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,204 हो गई है. वहीं करीब 3,900 लोग अब भी संपर्क से बाहर बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।
ड्रोन फुटेज में सामने आया तबाही का मंजर
देवीघाट में बाढ़ के बाद ड्रोन फुटेज में तबाही का मंजर देखा जा सकता है। लोग टूटे घरों के बीच अपनों की तलाश में बैठे हुए हैं। मंजर ऐसा है कि कोई मलबे में अपने परिवार को ढूंढ रहा है। जिन घरों में कुछ घंटे पहले तक जिंदगी थी, वहां अब सिर्फ मलबा नजर आ रहा है।
11,993 लोगों को किया गया रेस्क्यू
काठमांडू में पांचवीं प्रेस ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लोक बहादुर छेत्री ने बताया कि अब तक 11,993 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 1,114 शव बरामद किए गए हैं। बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने के कारण उनकी तलाश युद्धस्तर पर की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ पीड़ितों के अस्थायी दफन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
#WATCH नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की मौजूदा संख्या 1204 पहुंच गई है।
वीडियो नुवाकोट के देवीघाट से है। pic.twitter.com/slTno2Ww2M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 3, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Schools Closed Announcement: प्रदेश में लगातार 2 दिनों की छुट्टी!.. आज भी इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेजों के कपाट, जिला प्रशासन ने जारी किया ये बड़ा आदेश, पढ़ें
- Weird News: बचपन से ही लड़की को थी बाल खाने की आदत, पेट में बना इतने किलो का गुच्छा, डॉक्टरों ने निकाला बाहर
- Ankit Baliyan Murder Case : अंकित बालियान हत्याकांड पर CM योगी सख्त, मंत्री ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना, बोले- अपराधी कितना भी प्रभावशाली हो, बचेगा नहीं

Facebook


