Home » Khabar Bebak » Hike in Teachers' Retirement Age: Will teachers now work until age 65? Major proposal under the 8th Pay Commission.
Teacher Retirement Age Hike: अब 65 साल तक नौकरी करेंगे शिक्षक? 8th Pay Commission में बड़ा प्रस्ताव
Ads
8वें वेतन आयोग को लेकर तैयारियां तेज होने के बीच केंद्रीय शिक्षकों से जुड़ी कई अहम मांगें सामने आई हैं। नई दिल्ली में हुई बैठक में ऑल इंडिया NPS एम्प्लॉइज फेडरेशन (AINPSEF) ने शिक्षकों की ओर से वेतन, भत्ते, पदोन्नति, छुट्टियों, स्वास्थ्य सुविधाओं और पेंशन व्यवस्था को लेकर प्रस्ताव रखे। सबसे बड़ी मांगों में पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली और केंद्रीय शिक्षकों की सेवानिवृत्ति उम्र बढ़ाकर 65 वर्ष करने का प्रस्ताव शामिल है। आखिर शिक्षकों ने 8वें वेतन आयोग के सामने क्या-क्या मांगें रखी हैं और अगर ये प्रस्ताव स्वीकार होते हैं तो कर्मचारियों पर क्या असर पड़ेगा? जानिए पूरी जानकारी।