UP Weather Update Today: प्रदेश में अगले दो दिनों तक जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके इलाके का हाल

Ads

UP Weather Update Today: मौसम विभाग की तरफ से उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

  •  
  • Publish Date - September 25, 2026 / 04:04 PM IST,
    Updated On - September 25, 2026 / 04:07 PM IST

UP Weather Update Today| Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • एक बार फिर उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।
  • मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
  • मौसम विभाग ने 26 और 27 सितंबर को 8 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया किया है।

UP Weather Update Today: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोगों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। ऐसा इलसिए क्योंकि, एक बार फिर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 26 और 27 सितंबर को 8 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया किया है। वहीं, 26 सितंबर को प्रदेश के 32 जिलों में फ्लैश फ्लड यानी आकस्मिक बाढ़ की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 सितंबर को बहुत भारी बारिश और 27 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि पश्चिमी यूपी में दोनों दिन भारी बारिश की संभावना है।

इन 8 जिलों में रेड अलर्ट

26-27 सितंबर को श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। (UP Weather Update Today) इन जिलों में प्रशासन को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए गए हैं।

32 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट

UP Weather Update Today: 26 सितंबर को यूपी के 32 जिलों में अचानक बाढ़ यानी फ्लैश फ्लड का खतरा बताया गया है। इनमें आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज समेत कई जिले शामिल हैं। इसके अलावा लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बहराइच और सीतापुर में भी आकस्मिक बाढ़ की आशंका जताई गई है। IMD की जिला-वार चेतावनी प्रणाली में 26 और 27 सितंबर के लिए यूपी के जिलों के मौसम अलर्ट उपलब्ध हैं।

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निगरानी के निर्देश

प्रदेश में अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में उतरकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने को भी कहा गया है। सीएम ने लोगों से अपील की है कि आकाशीय बिजली और अतिवृष्टि के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। (UP Weather Update Today)  साथ ही भारी बारिश के दौरान नदियों और जलाशयों में स्नान करने से बचने और विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

अलर्ट मोड पर प्रशासन

UP Weather Update Today: बारिश और फ्लैश फ्लड की आशंका वाले जिलों में प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर निचले इलाकों, नदी किनारे और जलभराव वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 26 सितंबर को पूर्वी यूपी में बहुत भारी बारिश और 27 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी यूपी में भी दोनों दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:-