iPhone 17 Pro Offers: ऐसा ऑफर iPhone 17 Pro पर शायद ही देखा हो! लाखों की कीमत वाला फोन 60 हजार से नीचे, जानिए कौन उठा सकता है फायदा

Ads

iPhone 17 Pro Offers: iPhone 18 Pro सीरीज आने के बाद iPhone 17 Pro की मांग बढ़ती जा रही है। दोनों मॉडल के डिजाइन में ज्यादा अंतर नहीं है। इसी वजह से कई लोग पुराने मॉडल को विकल्प मान रहे हैं। खास ऑफर के तहत iPhone 17 Pro को कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

  •  
  • Publish Date - September 25, 2026 / 05:26 PM IST,
    Updated On - September 25, 2026 / 05:29 PM IST

(iPhone 17 Pro Offers/ Image Credit: Apple)

HIGHLIGHTS
  • iPhone 17 Pro पर बड़ा ऑफर
  • ₹56,990 तक प्रभावी कीमत
  • ₹55,000 तक एक्सचेंज वैल्यू

नई दिल्ली: iPhone 17 Pro Offers: अगर आप नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं तो पिछले साल का iPhone 17 Pro अब बेहद कम कीमत (iPhone 17 Pro Offers) पर मिल सकता है। रिलायंस डिजिटल के ऑफर के तहत iPhone 17 Pro 256GB की प्रभावी कीमत 56,990 रुपये तक पहुंच सकती है। लेकिन यह फोन की सीधी बिक्री कीमत नहीं है, बल्कि अलग-अलग ऑफर्स और एक्सचेंज बेनिफिट जोड़ने के बाद की रकम है।

ऐसे बनती है 56,990 रुपये की कीमत

Apple ने iPhone 17 Pro 256GB को भारत में 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत (iPhone 17 Pro Offers) पर लॉन्च किया था। मौजूदा ऑफर में 9,910 रुपये का इन-स्टोर डिस्काउंट मिलने के बाद कीमत 1,24,990 रुपये रह जाती है। इसके बाद पुराने फोन पर अधिकतम 55,000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये तक का बैंक कैशबैक मिल सकता है। सभी लाभ मिलने पर प्रभावी कीमत 56,990 रुपये तक पहुंच सकती है।

55 हजार रुपये का एक्सचेंज हर फोन पर नहीं

इस ऑफर की सबसे जरूरी बात यह है कि 55,000 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू हर पुराने फोन के लिए तय नहीं है। यह उदाहरण iPhone 15 Pro जैसे डिवाइस की अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू पर है। आपके पुराने फोन का मॉडल, उसकी स्थिति और अन्य शर्तों के आधार पर वैल्यू कम हो सकती है। इसलिए खरीदारी से पहले अपने डिवाइस की वास्तविक एक्सचेंज वैल्यू जरूर जांचें। बिना पुराने फोन या सभी ऑफर्स की पात्रता के 56,990 रुपये वाली कीमत लागू नहीं होगी।

iPhone 17 Pro Max पर भी ऑफर

iPhone 17 Pro Max 256GB पर भी इसी तरह के फायदे मिल रहे हैं। इसकी शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये थी, जबकि 9,910 रुपये के इन-स्टोर डिस्काउंट (iPhone 17 Pro Max Offers) के बाद कीमत 1,39,990 रुपये बताई गई है। इसके ऊपर 55,000 रुपये तक एक्सचेंज वैल्यू, 10,000 रुपये बोनस और 3,000 रुपये तक बैंक कैशबैक मिलने पर प्रभावी कीमत 71,990 रुपये तक हो सकती है। ऑफर की अंतिम कीमत ग्राहक की पात्रता और एक्सचेंज डिवाइस पर निर्भर करेगी।

इन्हें भी पढ़ें:

iPhone 17 Pro 256GB की प्रभावी कीमत कितनी हो सकती है?

सभी बताए गए ऑफर और अधिकतम एक्सचेंज लाभ मिलने पर कीमत ₹56,990 तक पहुंच सकती है।

क्या ₹56,990 फोन की सीधी कीमत है?

नहीं, यह डिस्काउंट, एक्सचेंज वैल्यू, एक्सचेंज बोनस और बैंक कैशबैक जोड़ने के बाद की प्रभावी कीमत है।

₹55,000 की एक्सचेंज वैल्यू किसे मिलेगी?

अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी। हर फोन पर ₹55,000 नहीं मिलेगा।

iPhone 17 Pro Max पर कितनी प्रभावी कीमत हो सकती है?

सभी अधिकतम लाभ मिलने पर iPhone 17 Pro Max 256GB की प्रभावी कीमत ₹71,990 तक पहुंच सकती है।