BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Khairagarh Missing Couple Update: कहां थे नरेंद्र-ट्विंकल? शादी के बाद लापता नवविवाहित जोड़ा लौटे तो रह गए सवाल, पुलिस ने कहा- पारिवारिक मामला

कहां थे नरेंद्र-ट्विंकल? शादी के बाद लापता नवविवाहित जोड़ा लौटे तो रह गए सवाल…Khairagarh Missing Couple Update: Where were Narendra-Twinkle

Khairagarh Missing Couple Update | Image Source | IBC24

Khairagarh Missing Couple Update | Image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 20 Jun 2025 | 6:59 pmModified: 20 Jun 2025 | 6:59 pm
HIGHLIGHTS
  1. खैरागढ़: शादी के डेढ़ महीने बाद लापता हुआ नवविवाहित जोड़ा,
  2. नवविवाहित जोड़ा छह दिन बाद सकुशल मिला,
  3. रहस्य बना रही गुमशुदगी की वजह,

खैरागढ़/ रिपोर्टर- प्रशांत सहारे: Khairagarh Missing Couple Update:  छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ क्षेत्र से गायब हुए नवविवाहित जोड़े की सकुशल वापसी ने परिजनों और ग्रामीणों को राहत की सांस दी है। ग्राम मुहड़बरी निवासी नरेंद्र वर्मा (28) और उनकी पत्नी ट्विंकल वर्मा जो शादी के महज डेढ़ महीने बाद रहस्यमयी ढंग से लापता हो गए थे छह दिन बाद आज थाने में सुरक्षित पहुंचे। हालांकि उनकी गुमशुदगी के पीछे की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है जिससे मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

Read More :  घर से निकले, मायके नहीं पहुंचे… आखिर कहां गए थे नवविवाहित जोड़ा नरेंद्र और ट्विंकल? पुलिस भी रह गई दंग

Khairagarh Missing Couple Update: जानकारी के अनुसार नरेंद्र और ट्विंकल की शादी इस वर्ष अक्षय तृतीया के दिन धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद दोनों खुशी-खुशी वैवाहिक जीवन बिता रहे थे। 14 जून को दोनों ट्विंकल के मायके, ग्राम चकनार, जाने की बात कहकर अपने घर से रवाना हुए थे। लेकिन वे वहां कभी पहुंचे ही नहीं। ट्विंकल के पिता ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद तय दिन पर चकनार नहीं पहुंचे। कई दिन बीत जाने के बावजूद जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों की चिंता गहराने लगी।

Read More : किसी और मर्द से इश्क लड़ा रही थी पत्नी, घर में इस हाल में देखते ही ठनका पति का माथा... फिर जो हुआ जानकर कांप जाएगा रूह

Khairagarh Missing Couple Update: नरेंद्र के पिता गैन्दलाल वर्मा ने बताया कि 14 जून के बाद से उनका अपने बेटे और बहू से कोई संपर्क नहीं हो पाया। दोनों के मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहे थे। परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने छुईखदान थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शुरुआत में ट्विंकल के पिता रिपोर्ट दर्ज कराने से हिचक रहे थे लेकिन नरेंद्र के परिजनों के आग्रह पर मामला दर्ज किया गया। 17 जून को छुईखदान थाना पुलिस ने गुम इंसान प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस करने की कोशिश की और अलग-अलग स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा के निर्देश पर जांच में तेजी लाई गई।

Read More : GD भर्ती में सॉल्वर बैठाकर पाई नौकरी, आधार फोटो बदलकर रची फर्जीवाड़े की स्क्रिप्ट, अब सलाखों के पीछे पहुंचा फर्जी अभ्यर्थी

Khairagarh Missing Couple Update: 20 जून को यह जोड़ा स्वयं छुईखदान थाने में उपस्थित हुआ। दोनों पूरी तरह सुरक्षित थे। एसपी लक्ष्य शर्मा ने बताया कि यह एक पारिवारिक मामला प्रतीत होता है और फिलहाल दोनों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। नरेंद्र की माता ने मीडिया को बताया कि बेटे-बहू ने इलाज के सिलसिले में बाहर जाने की बात कही थी लेकिन वे किस जगह गए थे और क्यों किसी से संपर्क नहीं किया यह अब भी स्पष्ट नहीं है। वहीं, ट्विंकल के परिजन भी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि जोड़ा सकुशल घर लौट आया है पर यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे छह दिन तक कहां थे और क्यों अचानक संपर्क तोड़ दिया था। पुलिस द्वारा इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल परिजन राहत में हैं लेकिन गांव और क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: इस बारे में अब तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि यह मामला पारिवारिक प्रतीत होता है और पूछताछ की जा रही है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Khairagarh Missing Couple Update: Where were Narendra-Twinkle? When the missing newlywed couple returned after marriage, questions remained, police said - family matter

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm