French Tourist’s Funeral : क्रिश्चियन टूरिस्ट का हिंदू रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार, मां ने जताई इच्छा, पवित्र नदी में विसर्जित होगी अस्थियां
फ्रांस के टूरिस्ट स्टीफन अलेक्सजेंडर का हिंदू रीति से अंतिम संस्कार…French Tourist’s Funeral: French tourist Stephen Alexander will b

French Tourist's Funeral | Image Source | IBC24
- फ्रांस के टूरिस्ट स्टीफन अलेक्सजेंडर का हिंदू रीति से अंतिम संस्कार,
- मां ने जताई इच्छा- पवित्र नदी में विसर्जित होगी अस्थियां
- प्रशासन की मौजूदगी में हुआ हिंदू रीति से अंतिम संस्कार
खंडवा : French Tourist's Funeral : जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर पहुंचे फ्रांस के पर्यटक स्टीफन अलेक्सजेंडर (50) की तबीयत बिगड़ने के बाद खंडवा में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। रविवार से ही मृतक का शव मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मॉर्चरी में रखा गया था। फ्रांस दूतावास से लिखित अनुमति मिलने के बाद मंगलवार को किशोर कुमार मुक्तिधाम में हिंदू रीति से अंतिम संस्कार किया गया।
हिंदू रीति से अंतिम संस्कार, प्रशासन की मौजूदगी
French Tourist's Funeral : परिजनों की इच्छानुसार संतों की उपस्थिति में विधि-विधान से दाह संस्कार किया गया। विदेशी नागरिक होने के कारण अंतिम संस्कार की पूरी वीडियोग्राफी कराई गई, जिसे फ्रांस दूतावास के माध्यम से परिवार तक भेजा जाएगा। इस दौरान खंडवा एसडीएम बजरंग बहादुर, थाना मोघट रोड टीआई धीरेश धारवाल, पूर्व निमाड़ सांस्कृतिक समिति के भूपेंद्र चौहान, आशीष चटकेले, सुनिल जैन, मुबारिक पटेल, मनीष पाराशर, पुलिस आरक्षक राहुल परमार आदि उपस्थित रहे।
मां ने जताई थी हिंदू रीति से अंतिम संस्कार की इच्छा
French Tourist's Funeral : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्टीफन की मृत्यु का कारण लंग्स इन्फेक्शन बताया गया। रिपोर्ट फ्रांस दूतावास को भेजे जाने के बाद शव के अंतिम संस्कार की अनुमति दी गई। फ्रांस दूतावास ने स्थानीय प्रशासन को सूचित किया कि मृतक की मां ने हिंदू रीति से दाह संस्कार करने और अस्थियों को जल में प्रवाहित करने की इच्छा जताई थी।
भारत भ्रमण के दौरान हुआ निधन
French Tourist's Funeral : स्टीफन अलेक्सजेंडर इस वर्ष जनवरी में टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे। उन्होंने नई दिल्ली, काशी और उज्जैन में भ्रमण किया था। महाकाल के दर्शन करने के बाद वह ओंकारेश्वर पहुंचे, जहां रविवार को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें खंडवा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, स्टीफन की मृत्यु लंग्स इन्फेक्शन के कारण हुई।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: French Tourist's Funeral: French tourist Stephen Alexander will
खंडवा (पूर्व निमाड़)
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm