Omkareshwar Mandir: सावन के पहले सोमवार ओंकारेश्वर में रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्शन, 2925 ई-टिकट से 8.77 लाख की आय, श्रद्धालु ले रहे ई-आराधना का लाभ
Omkareshwar Mandir: सावन के पहले सोमवार ओंकारेश्वर में रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्शन, 2925 ई-टिकट से 8.77 लाख की आय, श्रद्धालु ले रहे ई-आराधना का लाभ

Omkareshwar Mandir, Omkareshwar Temple, Omkareshwar online booking, e-Aradhana, quick darshan Omkareshwar, Omkareshwar temple tickets, online darshan booking, shriomkareshwar.org,
- सावन के पहले सोमवार 2925 ऑनलाइन टिकट हुए बुक,
- श्रद्धालु ले रहे ई-आराधना का लाभ,
- ओंकारेश्वर मंदिर की आय में हुई वृद्धि,
खंडवा: Omkareshwar Mandir: मध्य प्रदेश के खंडवा में स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में शुरू की गई शीघ्र दर्शन और ई-आराधना सुविधा का फायदा श्रद्धालु ले रहे है, शीघ्र दर्शन से मंदिर की आय भी बढ़ी है। सावन के पहले सोमवार को शीघ्र दर्शन के लिए कुल 2925 ऑनलाइन टिकट की बुकिंग हुई। ऑनलाइन टिकट की बुकिंग से 8.77 लाख रुपये की आय मंदिर प्रबंधन को हुई है।
2925 ऑनलाइन टिकट हुए बुक
Omkareshwar Mandir: ओंकारेश्वर मंदिर में इसके अलावा जलाभिषेक की 6, पंचामृत पूजन की 1, चिंतामणि पार्थेश्वर पूजन की 1, ई-जलाभिषेक की 1 और ई-पंचामृत पूजन की 1 बुकिंग हुई। वेबसाइट शुरू होने से लेकर अब तक 145677 श्रद्धालु शीघ्र दर्शन के लिए टिकट बुक कर चुके हैं। साथ ही वेबसाइट के जरिए महामृत्युंजय जाप की 5, कालसर्प दोष की पूजा के लिए 3, पार्थेश्वर पूजन की 6, जलाभिषेक के 427, नवग्रह शांति जाप पूजन के 2, लघु रुद्राभिषेक की 6, पंचामृत पूजन की 74 तथा ई-आराधना की 18 बुकिंग ऑनलाइन हुई।
श्रद्धालु ले रहे ई-आराधना का लाभ
Omkareshwar Mandir: ओंकारेश्वर के रेस्ट हाउस में रुकने के लिए अब तक 129 श्रद्धालु ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। बता दें, कि पहले ऑनलाइन व्यवस्था नहीं थी तब मंदिर प्रबंधन के कर्मचारियों पर पक्षपात करने और रुपये लेकर शीघ्र दर्शन कराने के आरोप लगते थे। वेबसाइट के माध्यम से पंचामृत पूजन, लघु रुद्राभिषेक, नवग्रह शांति जाप पूजन, जलाभिषेक, पार्थेश्वर पूजन, कालसर्प दोष पूजा, महामृत्युंजय जाप, श्री चिंतामणि पार्थेश्वर पूजन और विश्रामालय में रुकने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा है।श्रद्धालु अब अपने घर बैठे ही ई-आराधना के माध्यम से इस तरह के पूजन में शामिल हो रहे हैं। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की ऑफिशियल वेबसाइट shriomkareshwar.org पर जाकर ऑनलाइन पूजा और शीघ्र दर्शन की सुविधा का लाभ श्रद्धालु उठा सकते हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: आप ओंकारेश्वर मंदिर की वेबसाइट shriomkareshwar.org पर जाकर पूजन, ई-आराधना और शीघ्र दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Omkareshwar Mandir: Record online darshan in Omkareshwar on the first Monday of Sawan
खंडवा (पूर्व निमाड़)
और भी पढ़ें ›
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am