CG Police Constable Exam : पुलिस आरक्षक के लिए फिजिकल टेस्ट पूरी, इन जिलों में इतने अभ्यर्थी हुए थे शामिल, जानें कब होगी लिखित परीक्षा
कोण्डागांव : CG Police Constable Exam जिले के पुलिस लाइन मैदान में 16 नवंबर से शुरू हुई पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया 21 जनवरी को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। नारायणपुर, कांकेर …

CG Police Constable Exam: IBC 24
कोण्डागांव : CG Police Constable Exam जिले के पुलिस लाइन मैदान में 16 नवंबर से शुरू हुई पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया 21 जनवरी को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। नारायणपुर, कांकेर और कोण्डागांव जिलों में 714 रिक्त पदों के लिए आयोजित की गई। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 96 हजार 136 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 55 हजार 295 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जबकि 40 हजार 841 अभ्यर्थियों ने उपस्थित होकर शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लिया। बताया जा रहा है की जल्द ही लिखित परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।
एसपी ने अंतिम दौड़ की दी जानकारी
CG Police Constable Exam पुलिस अधीक्षक येदुवेल्ली अक्षय कुमार ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों की चरणबद्ध शारीरिक दक्षता का परीक्षण किया गया। आगे की प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और अंतिम दौड़ का आयोजन किया जाएगा। शासन स्तर पर अभ्यर्थियों को उनके अंक और प्रदर्शन के आधार पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी संतुष्ट
CG Police Constable Exam शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी कांकेर के महेंद्र कुमार, राम भगत और महासमुंद के यशवंत ध्रुव ने बताया कि, भर्ती प्रक्रिया अत्याधुनिक उपकरणों और पारदर्शिता के साथ संचालित की गई। रिजर्व डे के दौरान अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को भी भर्ती में शामिल होने का अवसर प्रदान किया गया, जिससे वे संतुष्ट हैं। अब सभी अभ्यर्थी परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता के साथ अभ्यर्थियों को उनकी प्रतिभा के अनुसार अवसर प्रदान करने का यह प्रयास सराहनीय रहा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कोण्डागांव जिले में पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया 16 नवंबर को शुरू हुई थी और 21 जनवरी को यह सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: CG Police Constable Exam: Big update related to police constable recruitment...
कोंडागांव
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm