Korba Suicide News: बाली उमर के इश्क का खौफनाक अंजाम.. 12वीं की छात्रा ने पीया जहर, सामने आई ये बड़ी वजह
इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के पीछे अन्य संभावित कारणों की भी जांच …
Korba Girl Student Suicide News
- प्रेम प्रसंग में परिजनों के विरोध से आहत छात्रा ने की आत्महत्या
- तुमान हाई सेकेंडरी स्कूल की 17 वर्षीय छात्रा ने जहर सेवन कर समाप्त की जीवन लीला
- पुलिस ने शुरू की जांच, गांव में शोक का माहौल
Korba Girl Student Suicide News : कोरबा: उर्जाधानी कोरबा के करतला थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के कारण आत्महत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, तुमान हाई सेकेंडरी स्कूल की 17 वर्षीय छात्रा ने जहर सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह घटना रीवा गांव की है, जहां छात्रा ने प्रेम संबंधों को लेकर यह घातक कदम उठाया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के इनकार से आहत थी छात्रा
मिली जानकारी के मुताबिक, सुसाइड करने वाली छात्रा एक युवक से प्रेम करती थी और दोनों के बीच विवाह की चर्चा चल रही थी। जब परिजनों को इस संबंध की जानकारी मिली, तो उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। परिजनों के इस फैसले से आहत होकर छात्रा ने आत्महत्या करने का निर्णय लिया।
Korba Girl Student Suicide News : घटना के तुरंत बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रही है और परिजनों से पूछताछ कर रही है।
गांव में शोक, पुलिस कर रही जांच
इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के पीछे अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है ताकि किसी भी अन्य एंगल को अनदेखा न किया जाए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पुलिस सबसे पहले मामले की जांच करती है, परिजनों और संबंधित लोगों से पूछताछ करती है और आत्महत्या के पीछे के संभावित कारणों का पता लगाती है। अगर किसी पर उकसाने या प्रताड़ना का संदेह होता है, तो कानूनी कार्रवाई की जाती है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Korba Girl Student Suicide News
कोरबा
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm