Katghora Wall Collapsed News: कटघोरा के राइस मिलर के खिलाफ FIR.. आंधी-तूफ़ान नहीं बल्कि लापरवाही से गिरी दीवार, मौत और दर्द पर मुआवजे का मरहम
संभावना जताई जा रही है कि निर्माण में तकनीकी खामी थी, जिससे दीवार आंधी-तूफान का झटका नहीं सह पाई और ढह गई। हालांकि, जब तक जांच पूरी नहीं होती, किसी …
Katghora Wall Collapsed Update News
Katghora Wall Collapsed Update News: कटघोरा: शुक्रवार को थाना क्षेत्र के बरभाठा इलाके में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन राइस मिल की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया था। इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।
राइस मिल संचालक पर FIR दर्ज
हादसे के बाद पुलिस ने राइस मिल के संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। शुरुआती जांच में सामने आया कि दीवार आंधी-तूफान के कारण नहीं गिरी, बल्कि मिल संचालक की लापरवाही की वजह से ढही। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।
पीड़ित परिवारों को दी गई आर्थिक सहायता
Katghora Wall Collapsed Update News: थाना प्रभारी ने बताया कि राइस मिल संचालक ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। मृतकों की पहचान सुनीता धनवार (35 वर्ष, निवासी कसनिया) और गणपत पिता बजरंग (ग्राम लखनपुर बरभाठा) के रूप में हुई है।
इसके अलावा, घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद दी गई और उनके इलाज का खर्च भी संचालक द्वारा उठाने की बात कही गई है। घायल मजदूरों में रविंद्र रजक (ग्राम पहाड़गांव, थाना पाली), विजया लकड़ा (ग्राम कसनिया), विनय कुमार धोबी, कमलेश कापूबहरा और सोम कुमार (ग्राम आछीदादर, 22 वर्ष) शामिल हैं।
दीवार के निर्माण में लापरवाही?
स्थानीय लोगों के अनुसार, राइस मिल की घेराबंदी के लिए पुरानी दीवार के ऊपर ही लंबी और ऊंची चारदीवारी बनाई जा रही थी। हालाँकि, नई दीवार के लिए कालम और बीम बनाए गए थे, लेकिन कमजोर नींव और खुदाई के कारण दीवार टिक नहीं सकी।
Katghora Wall Collapsed Update News: संभावना जताई जा रही है कि निर्माण में तकनीकी खामी थी, जिससे दीवार आंधी-तूफान का झटका नहीं सह पाई और ढह गई। हालांकि, जब तक जांच पूरी नहीं होती, किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह हादसा शुक्रवार को कटघोरा थाना क्षेत्र के बरभाठा इलाके में हुआ, जहां एक निर्माणाधीन राइस मिल की दीवार गिर गई।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Katghora Wall Collapsed Update News, Police case filed against the accused rice millers
कोरबा
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm