Korba News: छत्तीसगढ़ में कोयला वर्चस्व की लड़ाई! दो गुटों के बीच गैंगवार में ट्रांसपोर्टर की हत्या से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में कोयला वर्चस्व की लड़ाई…Korba News: Battle for coal supremacy in Chhattisgarh, murder of transporter in gang war causes stir
- पाली क्षेत्र में कोयला वर्चस्व की लड़ाई,
- गैंगवार में ट्रांसपोर्टर की हत्या से मचा हड़कंप,
- ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या,
कोरबा: Korba News: जिले के पाली विकासखंड के सरायपाली बुड़बुड़ खदान में लंबे समय से चल रही कोयला वर्चस्व की लड़ाई ने शुक्रवार की रात हिंसक रूप ले लिया। दो गुटों के बीच हुए इस गैंगवार में एमटीसी कंपनी ग्रुप के ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Korba News: जानकारी के अनुसार, सरायपाली परियोजना के गेट पर कोयला लोडिंग को लेकर एमटीसी कंपनी ग्रुप और दूसरे गुट के लोगों के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट, तलवारबाजी और फायरिंग होने लगी। इस दौरान रोहित जायसवाल को चाकू और गोली मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से दो को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि तीन लोग कथित तौर पर लापता बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
Korba News: इस घटना के बाद पाली नगर में भारी तनाव है। लोगों में रोष और भय का माहौल है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी स्वयं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर मौजूद हैं। साइबर टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है, और संदिग्धों की तलाश जारी है। इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने शनिवार को नगर बंद का आह्वान किया है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह गैंगवार कोयला लोडिंग और ट्रांसपोर्टिंग के वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद का नतीजा है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Korba News: Battle for coal supremacy in Chhattisgarh
कोरबा
और भी पढ़ें ›
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm