BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Korba Accident Video: फिर खून से लाल कोरबा की सड़क.. टोल नाके के खम्बे से टकराई बाइक, एक की मौत, CCTV में कैद ‘मौत का लाइव वीडियो’..

कटघोरा थाना क्षेत्र के कारख़ाना एरिया में गुरुवार को भी एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया था। यहाँ एक तेज़ रफ़्तार कार मारुति ऑल्टो के-10 ने एक बाइक सवार को …

Korba Road Accident Viral Video

Korba Road Accident Viral Video

satya prakash
Published: 29 Sept 2025 | 2:00 pmModified: 29 Sept 2025 | 2:00 pm
HIGHLIGHTS
  1. बाइक खंभे से टकराई, एक की मौत
  2. टोल नाके पर हुआ हादसा कैमरे में कैद
  3. एक घायल बिलासपुर रेफर

Korba Road Accident Viral Video: कोरबा: उर्जाधानी में एक बार फिर रफ्तार का कहर सामने आया है। ताजा सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि दो अन्य गंभीर तौर पर घायल बताये जा रहे है। सड़क हादसे का पूरा वीडियो टोल नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि, बाइक सवार किस तरह अनियंत्रित होकर टोल नाके के पास लगे खम्बे से बाइक समेत जा टकराते है।

एक की मौत, दो घायल

बताया जा रहा है कि रविवार की शाम बाइक सवार 3 युवकों ने टोल नाके का बैरियर तोड़ते हुए स्ट्रीट लाइट के खंभे से जा टकराये। इस भीषण हादसे में एक युवक की जहां मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो अन्य युवकों को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रजकम्मा टोल नाके के पास हादसा

जानकारी के मुताबिक पाली निवासी 24 वर्षीय अमन जांगड़े अपने साथी जोहार सिंह व एक अन्य दोस्त के साथ बाइक से रविवार को कटघोरा आया हुआ था। शाम के वक्त कटघोरा से पाली लौटने के दौरान बाइक सवार इतनी स्पीड में बाइक चला रहे थे कि उस पर उनका नियंत्रण ही नही रहा। रजकम्मा टोल नाके के पास तेज रफ्तार बाइक बैरियर को तोड़ते हुए 50 मीटर दूर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकरायी।

घायल बिलासपुर रेफर

Korba Road Accident Viral Video: इस हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर पर गंभीर चोट आने से अमन जांगड़े की जहां मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं घटना के बाद तीनों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अमन को मृत घोषित कर दिया। जबकि जोहार सिंह का इलाज जारी है। वहीं दूसरे घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज देकर उसे बिलासपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

कार-बाइक की हुई थी भिड़ंत

गौरतलब हैं कि, कटघोरा थाना क्षेत्र के कारख़ाना एरिया में गुरुवार को भी एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया था। यहाँ एक तेज़ रफ़्तार कार मारुति ऑल्टो के-10 ने एक बाइक सवार को ज़ोरदार ठोकर मार दी थी। इस भीषण हादसे का पूरा दृश्य पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था जो अब भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Korba Road Accident Viral Video: इस हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क पर दो बार पलटी खा गई। कार में महिला समेत तीन लोग सवार थे जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। वहीं बाइक चला रहा युवक बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया था। प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस बिलासपुर रेफर कर दिया था। घायल युवक की पहचान मोहनपुर निवासी के रूप में हुई थी।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: A1: हादसे में एक की मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Korba Road Accident: Shocking CCTV Footage Shows Fatal Bike Crash at Toll Plaza, One Dead, Two Injured

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm