Korba Road Accident News: कोरबा में फिर सामने आया रफ़्तार का कहर.. मनाली से छुट्टी मनाकर लौट रही युवतियों की दर्दनाक मौत, जानें कैसे हुआ पूरा हादसा
इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार के खतरों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित और सतर्क होकर वाहन चलाने की …
Korba Road Accident News
Korba Road Accident News: कोरबा: कोरबा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवतियों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बिलासपुर से कटघोरा जाने वाले नेशनल हाईवे पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और सड़क के नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
मनाली से लौट रहे थे घूमकर
जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे, जो मनाली से घूमकर लौट रहे थे। वे बिलासपुर रेलवे स्टेशन से अपनी कार में कोरबा की ओर जा रहे थे। डिवाइडर से टकराने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वही गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस के जरिए कटघोरा अस्पताल पहुंचाया गया।
पाली थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
Korba Road Accident News: यह दुर्घटना पाली थाना क्षेत्र के चैतमा के पास स्थित एक डिपोजल फैक्ट्री के नजदीक हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना की वजह जानने के लिए गाड़ी का निरीक्षण किया और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और ड्राइवर का कार पर से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।
इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार के खतरों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित और सतर्क होकर वाहन चलाने की अपील की है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Korba Road Accident News, Two girls died tragically when their car hit the divider
कोरबा
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm