BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Korba Crime News: तहसीलदारों पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार.. पुलिस ने निकला जुलूस, लोग बनाते रहे मोबाइल पर वीडियो-फोटो..

Attack on Tehsildar in Korba: कुसमुंडा पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही …

Attack on Tehsildar in Korba

Attack on Tehsildar in Korba

satya prakash
Published: 12 Nov 2025 | 11:01 pmModified: 12 Nov 2025 | 11:19 pm
HIGHLIGHTS
  1. तहसीलदारों पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
  2. पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस
  3. फरार आरोपियों की तलाश जारी

Attack on Tehsildar in Korba: कोरबा: कुसमुंडा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कबीर चौक में तहसीलदारों से मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया था, जिनमें से तीन की पहचान मुख्य आरोपी के रूप में हुई है।

Korba Latest Crime News: पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कबीर चौक से आदर्श नगर गायत्री मंदिर तक आरोपियों का जुलूस निकाला। इस दौरान स्थानीय लोग मोबाइल निकालकर वीडियो और तस्वीरें बनाते रहे। आरोपियों ने जुलूस के दौरान नारे भी लगाए - “जुर्म करना पाप है, पुलिस हमारे बाप है”। यह नजारा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस अब इस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Korba Hindi Samachar: क्या है पूरा मामला?

Attack on Tehsildar in Korba: दरअसल, कोरबा जिले में दो तहसीलदारों की पिटाई का मामला सामने आया था, जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानू और दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा रविवार को एक सैलून गए थे। वहां उनके ड्राइवर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते-देखते हाथापाई में बदल गया।

विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने दोनों तहसीलदारों पर हमला कर दिया। इस मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए - उनके सिर में गहरी चोटें आईं और शर्ट खून से सनी हुई मिली। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायल तहसीलदारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Korba Today Breaking News: जांच जारी, बाकी आरोपियों की तलाश

कुसमुंडा पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। यह पूरा मामला अब जिले में चर्चा का विषय बन गया है, जबकि प्रशासन ने भी हमले की कड़ी निंदा की है।

इन्हें भी पढ़ें:

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Korba Tehsildar Attack: Police Arrest Three Accused, Takes Out Public Parade Amid Ongoing Investigation

शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm