BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Pali Transporter Murder Case: पाली में ट्रांसपोर्टर की हत्या के आरोपी BJP के 3 नेताओं को पार्टी ने निकाला, प्रदेश दफ्तर से आदेश जारी, देखें

फिलहाल पाली में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और सभी …

Pali Transporter Murder Case Updates

Pali Transporter Murder Case Updates

satya prakash
Published: 29 Mar 2025 | 10:18 pmModified: 29 Mar 2025 | 10:19 pm
HIGHLIGHTS
  1. पाली में ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या, तनाव जारी।
  2. भाजपा ने आरोपी पदाधिकारियों को पार्टी से किया निष्कासित।
  3. पुलिस ने 9 आरोपियों को हिरासत में लिया, जांच जारी।

Pali Transporter Murder Case Updates: कोरबा: जिले के पाली में सामने आये ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल हत्याकांड के करीब 9 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सबूत, गवाह और पूछताछ के आधार पर बाकियों की तलाश की जा रही है। हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप भाजपा पदाधिकारी मंडल प्रमुख समेत अन्य लोगों पर लगे है। लिहाजा अब भाजपा ने भी इस संबंध में बड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी मंडल अध्यक्ष रोशन ठाकुर, पाली मंडल युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रभात दुबे और पाली मंडल के महामंत्री विवेक कौशिक को पार्टी से निष्काषित कर दिया है। इस संबंध में प्रदेश कार्यालय से विधिवत आदेश भी जारी कर दिया गया है।

Read More: Earthquake in Afghanistan: म्यांमार के बाद अब यहां भूकंप के झटके से कांपी धरती.. एक नहीं दो बार महसूस किए गए झटके, दहशत में आए लोग 

पाली में ट्रांसपोर्टर की निर्मम हत्या

गौरतलब हैं कि, पाली थाना इलाके में एक ट्रांसपोर्टर की हत्या के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है, वहीं परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हत्या के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर परिजनों ने नाराजगी जताई थी और अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी दी थी। इस दबाव के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले से जुड़े कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने हत्याकांड को लेकर एहतियाती कदम उठाए हैं और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पोस्टमार्टम और पुलिस की कार्रवाई

Pali Transporter Murder Case Updates: मृतक का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की विशेष टीम ने किया। इस बीच, पाली थाना प्रभारी एसआई विनोद कुमार को लाइन अटैच कर दिया गया, जबकि युवराज सिंह को पाली थाना का नया प्रभार दिया गया है।

ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या को कोयला व्यवसाय से जुड़े विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मामले को लेकर पहले भी तनातनी और मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी थीं। पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद खुद एसपी ने मौके पर कैंप किया और हालात पर नजर बनाए रखी।

Read Also: Naxalites Surrender in Chhattisgarh: एक तरफ एनकाउंटर, दूसरी ओर आत्मसमर्पण.. दंतेवाड़ा में 15 नक्सलियों ने SP के सामने डाले हथियार

Pali Transporter Murder Case Updates: फिलहाल पाली में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: ➡️ अब तक 9 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Pali Transporter Murder Case Updates, 3 BJP leaders who were made accused have been expelled

शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm