Korba Robbery Case: कोरबा में लूटपाट की वारदात.. ट्रक का टायर बदल रहे ड्राइवर-हेल्पर को कार सवारों ने बनाया निशाना, छीन ले गए नकदी और मोबाईल
चालक और हेल्पर बांगो थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर ने बताया कि अपराध दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों …

Robbery from truck driver-helper in Korba
- कोरबा में ट्रक चालक और हेल्पर से लूट, 39,000 रुपये और मोबाइल चोरी हुए।
- सफेद कार में आए हमलावरों ने चालक पर हमला कर सामान लूटा, जान से मारने की धमकी दी।
- पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की सघन तलाश शुरू की, गिरफ्तारी की उम्मीद जताई।
Robbery from truck driver-helper in Korba: कोरबा: उर्जाधानी कोरबा में एक सनसनीखेज लूटपाट की घटना सामने आई है। यह घटना बांगो थाना इलाके के बरोदखार क्षेत्र में हुई, जब एक ट्रक चालक और उसके हेल्पर से मारपीट कर नकद 39,000 रुपये, मोबाइल फोन, दस्तावेज़ और अन्य सामान लूट लिया गया। यह घटना तब हुई, जब ट्रक चालक सड़क किनारे ट्रक का टायर बदल रहा था।
पीड़ित चालक, जो बालोद जिले के आनंदपुर का निवासी है, ने बताया कि वह वर्तमान में धमतरी के नंदा ट्रांसपोर्ट में ट्रक चालक के रूप में काम कर रहा है। 16 मई को वह अपने हेल्पर दिनेश साहू के साथ ट्रक (CG 08 W 9515) में हाईब्रिड धान लोड कर अम्बिकापुर रवाना हुआ था। 21 मई को वे अम्बिकापुर से कोण्डागांव लौट रहे थे। रास्ते में चोटिया टोल पार करने के कुछ किलोमीटर बाद एक ढाबे पर खाना खाने के बाद, जब वे दोनों कोण्डागांव की ओर बढ़ रहे थे, तब एक पुलिया के पास ट्रक का टायर फट गया।
कार सवारों ने की लूटपाट
Robbery from truck driver-helper in Korba: पीड़ित चालक ने बताया कि जब वे दोनों मिलकर टायर बदल रहे थे, तब रात करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच एक सफेद रंग की कार उनके ट्रक के पास आकर रुकी। कार से चार लोग बाहर निकले, जिनमें से एक ने पहले पानी मांगा। जैसे ही चालक ने पानी देने की कोशिश की, बाकी लोग बाहर आकर ट्रक चालक और हेल्पर पर हमला कर दिए। उन्होंने टायर लीवर और हाथों से मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
हमलावरों ने ट्रक के केबिन से चालक की खाकी शर्ट को लूटा, जिसमें Vivo मोबाइल (दो सिम कार्ड सहित), पर्स (जिसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, ATM कार्ड, और 1000 रुपये नकद थे) और कृषक संगवारी समिति करजी अम्बिकापुर द्वारा एडवांस में दिए गए 39,000 रुपये थे। हमलावर शर्ट लेकर फरार हो गए। चालक ने उनकी कार को रोकने के लिए लोहे की हुक से कार पर वार किया, लेकिन हमलावर भाग गए। रात के समय किसी वाहन से मदद नहीं मिली, और बाद में चालक ने डायल 100 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, आरोपियों की तलाश जारी
Robbery from truck driver-helper in Korba: चालक और हेल्पर बांगो थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर ने बताया कि अपराध दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की सघन तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ितों का दावा है कि वे हमलावरों को पहचान सकते हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह लूटपाट की घटना कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र के बरोदखार इलाके में हुई, रात के समय।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Robbery from truck driver-helper in Korba, Katghora-Ambikapur highway incident
कोरबा
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am