BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Korba Today News: जब जमीन ने उगली लाशें तो थम गई लोगों की सांसे.. एक साथ तीन-तीन मौतों से पूरे गाँव में मातम, देखें 26 घंटे चले रेस्क्यू की तस्वीरें..

कटघोरा एसडीओपी डी.के. सिंह ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद थी और शवों को बरामद करने में सफलता मिली …

Korba Today News in Hindi

Korba Today News in Hindi

satya prakash
Published: 30 Jul 2025 | 9:53 pmModified: 30 Jul 2025 | 9:54 pm
HIGHLIGHTS
  1. कुएं में मिट्टी धंसने से तीन की दर्दनाक मौत।
  2. 26 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव बरामद।
  3. प्रशासन-नेताओं ने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

Korba Today News in Hindi: कोरबा: कल मंगलवार को जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के बनवार गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई थी। यहां जटगा चौकी के बनवार गाँव में कुएं के धंसने से एक ही परिवार के तीन सदस्य कुँए में मिट्टियों के बीच दब गए थे। वही 26 घंटे से अधिक चले सघन बचाव अभियान के बाद गुरुवार सुबह उनके शव बरामद कर लिए गये।

READ MORE: CG News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पूर्व विधायक के भाई की मिली लाश, हत्या की आशंका, कई दिनों से थे लापता 

लगातार जारी रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

दरअसल यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उस समय हुई जब छेदु राम श्रीवास (60), उनकी पत्नी कचन बाई (55) और बेटे गोविंद राम (30) कुएं से टुल्लू पंप निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कुएं की मिट्टी धंस गई और तीनों मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, जिला पुलिस, जिला आपदा प्रबंधन सेवा, एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। लगातार हो रही बारिश के बावजूद बचाव दल ने अथक प्रयास किया। लगभग 40 फीट कुएं की खुदाई के बाद तीनों शवों को निकाला जा सका, जिसके बाद बचाव टीमों ने राहत की सांस ली।

READ ALSO: Compassionate Appointment News: अब बिना देर किये मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति.. राज्य सरकार ने कैबिनेट की मीटिंग में लिया यह बड़ा फैसला

अफसर-नेताओं ने दिया मदद का आश्वासन

Korba Today News in Hindi: कटघोरा एसडीओपी डी.के. सिंह ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद थी और शवों को बरामद करने में सफलता मिली है। पोड़ी उपरोड़ा के एसडीएम टी.एस. भारद्वाज ने भी सभी बचाव टीमों के सहयोग की सराहना की और बताया कि अगली कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को शासन से मिलने वाले सभी लाभ प्रदान किए जाएंगे। घटनास्थल पर पाली-तानाखार के पूर्व विधायक मोहित राम केरकेटा भी मौजूद रहे। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। केरकेटा ने परिवार को आश्वासन दिया कि आने वाले समय में उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने में हरसंभव मदद की जाएगी। उस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: मंगलवार दोपहर, कटघोरा थाना क्षेत्र के बनवार गांव में कुआं धंसने से हादसा हुआ।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Three members of the same family have died a painful death due to the collapse of a well in Korba

शहर की खबरें
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm