BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

कुशीनगर में नाले में डूबने से 12 वर्षीय लड़के की मौत

कुशीनगर में नाले में डूबने से 12 वर्षीय लड़के की मौत

कुशीनगर में नाले में डूबने से 12 वर्षीय लड़के की मौत
Bhasha
Published: 23 Jul 2026 | 11:37 amModified: 23 Jul 2026 | 11:37 am

कुशीनगर (उप्र), 23 जुलाई (भाषा) कुशीनगर में कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मछली पकड़ने गए 12 वर्षीय लड़के की अचानक नाले में डूबकर मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार कुशीनगर जिले के थाना कप्तानगंज के भगवानपुर गांव का आदित्य चौहान बुधवार की शाम लगभग छह बजे भवन नाले में मछली पकड़ने गया था। इस बीच अचानक वह नाले में गिर गया और गहरे पानी में डूबने लगा। वह मदद के लिए चिल्लाया। शोर सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे, जिनमें से कुछ युवक साहस दिखाते हुए नाले में कूद गए और डूब रहे आदित्य को बाहर निकाला।

लोगों के सहयोग से आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार ले जाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आदित्य के पिता शत्रुघ्न रोजगार के सिलसिले में सउदी अरब में हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिजन द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराए जाने से इनकार करने पर पुलिस लौट गई।

इस संबंध में कप्तानगंज के थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही गांव के बाहर बगीचे में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

भाषा सं जफर सिम्मी सुरभि

सुरभि

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: कुशीनगर में नाले में डूबने से 12 वर्षीय लड़के की मौत

People also search for:Uttar Pradesh Kishore Duba
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm