BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

सोशल मीडिया पर विहिप और आरएसएस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार

Bhasha
Published: 10 Jul 2026 | 5:03 pmModified: 10 Jul 2026 | 5:03 pm

कुशीनगर, 10 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सोशल मीडिया पर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने के आरोप में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, तुर्कपट्टी क्षेत्र के सोहंग गांव निवासी सद्दाम हुसैन के खिलाफ विहिप के एक कार्यकर्ता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सद्दाम हुसैन को समाजवादी पार्टी (सपा) का सक्रिय कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक पूर्व जिला पंचायत सदस्य हुसैन ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को ‘असामाजिक संगठन’ बताया गया था तथा उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था।

पुलिस के अनुसार, यह पोस्ट क्षेत्र में तेजी से वायरल हो गई।

सोशल मीडिया पोस्ट की जानकारी मिलने के बाद विहिप के कार्यकर्ता, संगठन के ब्लॉक महासचिव राजेश कुमार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को तुर्कपट्टी थाने पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के साक्ष्य पुलिस को सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिकी दर्ज होने के लगभग एक घंटे के भीतर हुसैन को गांव के एक चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।

तुर्कपट्टी के थाना प्रभारी आलोक यादव ने बताया कि हुसैन को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: सोशल मीडिया पर विहिप और आरएसएस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm