Sleeping Tips: आजकल भाग दौड़ की जिंदगी में सुकून की नींद लेना बेहद जरूरी है। आपकी नींद का असर आपके पूरे स्वास्थय पर पड़ता है। नींद पूरी न हो तो पूरे दिन मूड भी खराब रहता है। आप सारा दिन थके हुए और क्रैंकी रहते हैं। अक्सर ही हम रात को अच्छी नींद नहीं ले पाते हैं। ऐसे में अगर आपको रात में सुकून की नींद नहीं आती तो आपको कुछ अच्छे फूड खाने की जरूरत है।
चेरी का जूस फ्लेवेनोएड और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरे होते हैं। ये सब हार्ट डिजीज, ब्लड प्रेशर और क्रोनिक बीमारियों से दूर रखते हैं।
रात में सोते समय अगर अखरोट का सेवन किया जाए तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इसमें मैग्नीशियम, फॉस्फोरस,मैग्नीज और कॉपर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।