CG Heavy Rain Alert Today | Photo Credit: IBC24
रायपुर: CG Heavy Rain Alert Today छत्तीसगढ़ में इस समय मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान अर्नब का प्रभाव बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में देखा जा रहा हैं। (CG Weather Update Today) जिसकी वजह से प्रदेशभर में गुरुवार से बारिश का दौर जारी है और शुक्रवार को भी पूरे प्रदेश में जमकर बारिश हो रही है। हालत ये हो गए हैं कि कई जिलों में कलेक्टर ने स्कूलों को भी बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।
CG Heavy Rain Alert Today प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश की को देखते हुए सीएम विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को अलर्ट रहने की चेतावनी दे दी है। सीएम साय ने कहा कि ‘भारी बारिश को देखते हुए सभी कलेक्टरों को हिदायत दी हे कि सब अलर्ट रहे। आम जनता को किसी भी तरह से परेशानियां नहीं होनी चाहिए।’
ऐसे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारी बारिश को देखते हुए कलेक्टरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। सीएम विष्णुदेव ने कहा कि ”भारी बारिश को देखते हुए सभी कलेक्टरों को हिदायत दी है कि सब अलर्ट रहें। आम जनता को किसी तरह से परेशानी नहीं होनी चाहिए।”
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले 2 तीन दिनों से प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी है। लगातार बारिश से नदी-नालों में बाढ़ जैसे हालात है। वहीं लगातार बारिश होने से इसका असर अब स्कूली बच्चों पर भी पड़ने लगा है। धमतरी, बीजापुर, बालोद और कांकेर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश चलते जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और आज यानि 25 सितंबर को जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया है। कलेक्टर के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में बताया गया है कि भारी बारिश के कारण छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।