(Motorola Signature 27/ Image Credit: Facebook)
नई दिल्ली: Motorola Signature 27: मोटोरोला ने Snapdragon Summit 2026 में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Signature 27 को लॉन्च किया है। यह कंपनी की Signature सीरीज का दूसरा मॉडल है। फोन को नए Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इसके नाम में 27 का इस्तेमाल इसकी नई जनरेशन को दर्शाने के लिए किया गया है। कंपनी ने अभी कीमत और बिक्री की तारीख नहीं बताई है, लेकिन फोन के 2026 के अंत तक ग्लोबल मार्केट में आने की उम्मीद है। यह फोन Pantone Coal Smoke और Pantone Capulet Green कलर्स में उपलब्ध होगा।
Signature 27 में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह चिप ऑन-डिवाइस AI, कैमरा प्रोसेसिंग और गेमिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। फोन में Motorola का नया ArcticMesh कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा। इसमें डायमंड-इन्फ्यूज्ड थर्मल जेल, लिक्विड मेटल और कॉपर मेश के साथ 3D वेपर चैंबर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह वेपर चैंबर पिछली पीढ़ी से 40% बड़ा है, जिससे लंबे इस्तेमाल के दौरान हीट मैनेजमेंट बेहतर हो सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony LYTIA 910 मेन कैमरा और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। मोटोरोला इसमें अपना Video Enhancement Engine भी दे रहा है। AI के लिए फोन में Google Gemini का सपोर्ट मिलेगा। Signature 27 में Gemini Omni फीचर भी बताया गया है, जो प्रॉम्प्ट, फोटो या मौजूदा वीडियो फुटेज से तैयार वीडियो बनाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा Google Lyria के जरिए म्यूजिक और साउंडट्रैक तैयार करने की सुविधा भी मिलेगी।
Motorola Signature 27 कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसमें Bang & Olufsen यानी B&O का ऑडियो सिस्टम दिया गया है। कंपनी ने फोन के लिए सात साल तक OS अपग्रेड देने का दावा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिवाइस Android 17 के साथ लॉन्च हो सकता है। लेकिन मोटोरोला ने अभी डिस्प्ले, बैटरी, चार्जिंग स्पीड, RAM, स्टोरेज और अन्य कैमरा सेंसर की पूरी जानकारी साझा नहीं की है। इसका स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा आगे किया जाएगा।