प्रेग्नेंसी की ख्वाहिश पूरी करने नहीं मिला कोई परफेक्ट पार्टनर, महिला ने ऐसे किया खुद को प्रेग्नेंट, बिना बाप के बन गई एक बच्चे की मां

प्रेग्नेंसी की ख्वाहिश पूरी करने नहीं मिला कोई परफेक्टर पार्टनर, महिला ने ऐसे किया खुद को प्रेग्नेंट, बिना बाप के बन गई एक बच्चे की मां

प्रेग्नेंसी की ख्वाहिश पूरी करने नहीं मिला कोई परफेक्ट पार्टनर, महिला ने ऐसे किया खुद को प्रेग्नेंट, बिना बाप के बन गई एक बच्चे की मां
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: November 4, 2021 9:42 pm IST

नई दिल्ली। desire of pregnancy: इंग्लैंड की एक महिला ने प्रेग्नेंसी के लिए एक अलग ही रास्ता अपनाया। ‘द मिरर’ को दिए इंटरव्यू में महिला ने अपनी प्रेंग्नेंसी की पूरी कहानी बताई है। डेनियल बटल नाम की महिला ने बताया कि परफेक्ट पार्टनर की तलाश में वो 30 साल तक अकेली रही और आखिरकार उसने बिना लाइफ पार्टनर के ही प्रेग्नेंट होने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें: सीडीआरआई में एसएसीईपी समूह के देशों की भागीदारी का स्वागत करता है भारत: भूपेंद्र

डेनियल ने बताया, ‘मैं मां बनने के सुख को अनुभव करना चाहती थी। पिछले कुछ सालों से मैं एक परफेक्ट पार्टनर की तलाश में थी लेकिन मुझे कोई नहीं मिला, मैं अपने दोस्तों से मजाक करती थी कि लगता है कि मुझे स्पर्म डोनर का सहारा लेकर अकेले ही प्रेग्नेंट होना पड़ेगा। फिर मुझे लगा कि इस मजाक को सच में भी तो बदला जा सकता है। मैंने फेसबुक पर सिंगल मॉम बाई च्वॉइस का एक ग्रुप ज्वॉइन किया, मैंने अपना फर्टिलिटी टेस्ट कराया और इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। मेरे इस निर्णय में मेरे परिवार ने पूरा साथ दिया।’

ये भी पढ़ें: बंबई उच्च न्यायालय ने विजयपत सिंघानिया की जीवनी की बिक्री, वितरण पर रोक लगाई

‘मैंने स्पर्म बैंक से एक फिट और स्मार्ट स्पर्म डोनर चुना और नवंबर 2020 में IVF कराया, व्यवहार से भी वो डोनर बहुत अच्छा और केयरिंग था। IVF में मेरे एग्स फर्टिलाइज्ड हो चुके थे, इसके बाद फर्टिलाइज्ड एग्स को मेरे ओवरी में ट्रांसफर किया गया। 11 दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार मुझे खुशखबरी मिल गई कि मैं प्रेग्नेंट हूं। मुझे भरोसा ही नहीं हो रहा था। ये मेरे जिंदगी का सबसे सही निर्णय था।

ये भी पढ़ें:देश भर में पेट्रोल के दाम 5.7-6.35 रुपये घटे, डीजल 12.88 रुपये तक हुआ सस्सा

‘मेरी प्रेग्नेंसी बहुत अच्छी रही लेकिन 36वें हफ्ते में मुझे डायबिटीज हो गई और डॉक्टर ने जल्द ही मेरी डिलीवरी कराने का फैसला किया। आखिरकार मेरा सपना पूरा हुआ, मेरे हाथों में मेरा छोटा से बेटा रॉबिन था, पहली बार उसे देखना मेरे लिए अद्भुत अनुभव था, मेरा परिवार अब पूरा हो चुका था। मैं लगातार अपने बच्चे को देख रही थी क्योंकि मुझे भरोसा ही नहीं हो रहा था कि ये मेरा बच्चा है। मैं अपने बच्चे को जरूर बताउंगी कि वो इस दुनिया में कैसे आया, मैं अपने अकेले रहने के फैसले से बहुत खुश हूं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com