#BigPictureWithRKM: हरियाणा में भाजपा मारेगी हैट्रिक या कांग्रेस करेगी किला फतह?.. देश की सियासत पर कैसा रहेगा हरियाणा के चुनावी नतीजों का असर? देखें बिग पिक्चर..
कांग्रेस पर इस जीत का बड़ा असर होगा। राहुल गांधी जो लगातार जातीय जनगणना की मांग कर रहे हैं, उनके इस मांग को मान्यता मिलेगी और खुद राहुल के नेतृत्व …
Big Picture with RKM: रायपुर: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के बाद देश में हो रहे पहले विधानसभा चुनाव है। दोनों ही राज्यों में 90-90 विधानसभा सीटें हैं। (How much impact will the results of Haryana elections have on BJP?) ऐसे में अगर दोनों ही राज्यों के परिणामों को लेकर जो एग्जिट पोल सामने आये हैं, अगर परिणाम उनके मुताबिक़ ही रहे तो परिस्थिति अलग होगी लेकिन अगर नतीजे अलग हुए तो भी एक अलग तस्वीर सामने निकलकर आएगी।
अगर चर्चा एक्जिट पोल को ही अंतिम परिणाम मानकर करें तो इसका भाजपा के सरकार या उनके आंकड़ों पर तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन इसका असर हम बीजेपी की सियासत, उनके कार्यकर्ताओं के मनोबल और आने वाले दिनों में जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है वहां के नतीजों पर जरूर देख सकते है। इन दो राज्यों मे महाराष्ट्र और झारखण्ड शामिल है जहां आने वाले दिनों में चुनाव प्रस्तावित है। अगर भाजपा हरियाणा और जम्मू के चुनाव हार जाती है तो इसका पहला असर महाराष्ट्र में देखने को मिलेगा। यहां भाजपा के गठबंधन में सीटों की गणित पर संशय अभी भी बरकरार है। सीएम के चेहरों को लेकर एक असहमति है। चुनावी हार का नतीजा यह भी संभव हैं कि महाराष्ट्र में एनडीए के नेता पलायन कर जाये और उनके गठबंधन पर इसका असर पड़े।
इसका मनोवैज्ञानिक असर दूसरे राज्यों के मतदाताओं पर भी देखने को मिलेगा। इस तरह लोकसभा चुनाव में मिले झटकों के बाद हरियाणा और जम्मू में हार भाजपा की सेहत के लिए किसी लिहाज से सही नहीं होगा।
बात अगर कांग्रेस और उनके गठबंधन की करें तो यह लोकसभा चुनाव के बाद डबल विक्ट्री होगी। सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिलेगा। कांग्रेस ने पिछ्ले लोकसभा चुनाव में यहां आश्चर्यजनक तरीके से महाराष्ट्र में 13 सीटें जीती थी। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल सातवें आसमान पर होगा। (How much impact will the results of Haryana elections have on BJP?) इससे राहुल गांधी को न सिर्फ मजबूती मिलेगी बल्कि उनके नेतृत्व को देशव्यापी मान्यता भी मिलेगी। लेकिन अगर कांग्रेस हरियाणा हार जाये तो पार्टी के भीतर गुटबाजी और जम्मू के हार पर धारा 370 जैसे दलीले सामने होंगी। इन सबके बीच जो सबसे तीखे सवाल होंगे वह भाजपा के शीर्ष नेताओं की क्षमता और उनकी नीतियों पर होगी। अमित शाह के चुनावी चाल पर होगी। वह तो चुनावी चाणक्य माने जाते हैं। क्या भाजपा जो देश के भीतर चुनावी मशीन माना जाता है, उस मशीन में जंग लगना शुरू हो चुका है? यह सभी सवाल खड़े होंगे।
कांग्रेस पर इस जीत का बड़ा असर होगा। राहुल गांधी जो लगातार जातीय जनगणना की मांग कर रहे हैं, उनके इस मांग को मान्यता मिलेगी और खुद राहुल के नेतृत्व को भी मजबूती मिलेगी। बहरहाल हमें दोनों ही राज्यों के चुनावी परिणाम के लिए 8 अक्टूबर का इंतज़ार करना होगा।
https://www.youtube.com/watch?v=ox7PyJcEgqU
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
Web Title: How much impact will the results of Haryana elections have on BJP?
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान
01 Oct 2026 | 6:16 pm