Lormi Jaitkham Fire News: जैतखाम आगजनी के बाद बड़ा फैसला! झझपुरी गांव में नए जैतखाम की स्थापना शुरू, डिप्टी CM अरुण साव ने कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
Lormi Jaitkham Fire News: जैतखाम आगजनी के बाद बड़ा फैसला! झझपुरी गांव में नए जैतखाम की स्थापना शुरू, डिप्टी CM अरुण साव ने कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Lormi Jaitkham Fire News
- झझपुरी गांव जैतखाम अग्निकांड मामला
- प्रशासन-समाज की सहमति से नए जैतखाम की स्थापना शुरू
- गांव में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम (Lormi News)
Lormi Jaitkham Fire News: जैतखाम स्थल और पूरे गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जैतखाम के आसपास चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही गांव के सभी प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है, जहां आने-जाने वालों की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शनिवार सुबह से ही मामले के संज्ञान में आने के बाद एसडीएम और एसडीओपी गांव में डेरा डाले हुए हैं। प्रशासन की ओर से लगातार शांति बनाए रखने की अपील भी की जा रही है। जैतखाम को आग लगाने के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और साइबर टीम को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। [video width="1080" height="1920" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/01/Uploads_LORMI_1801-LRM-JAITKHAAM-NF4.mp4"][/video] [video width="1080" height="1920" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/01/Uploads_LORMI_1801-LRM-JAITKHAAM-NF10.mp4"][/video]डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान (Deputy CM Arun Saw statement)
Lormi Jaitkham Fire News: गौरतलब है कि शुक्रवार रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा सतनामी समाज के प्रतीक स्तंभ जैतखाम में आग लगा दी गई थी, जिससे समाज में भारी आक्रोश फैल गया था। डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने मामले पर कहा कि यह सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आरोपी को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं। साथ ही समाज प्रमुखों से लगातार बातचीत जारी होने की बात कही। डिप्टी सीएम ने कहा कि मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि किसी भी तरह की अफवाहों में न आएं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सख्त सजा दिलाई जाएगी। [video width="1080" height="1920" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/01/Uploads_LORMI_1801-LRM-JAITKHAAM-NF3.mp4"][/video]यह भी पढ़ें
- शादी के 21 महीने बाद खुला खौफनाक राज, पति की सच्चाई जानकर पत्नी के उड़ गए होश, सरकारी अधिकारी ऐसे हुआ बेनकाब
- दिव्यांग युवक की एक अपील पर सीएम यादव की संवेदनशील पहल, इंदौर स्टेडियम में दिलाई एंट्री, बोला- मुख्यमंत्री ने मेरे सपने को सच कर दिया
- शादी के 21 महीने बाद खुला खौफनाक राज, पति की सच्चाई जानकर पत्नी के उड़ गए होश, सरकारी अधिकारी ऐसे हुआ बेनकाब
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: लोरमी के झझपुरी गांव में सतनामी समाज के प्रतीक स्तंभ जैतखाम में आग लगने की घटना को जैतखाम अग्निकांड कहा जाता है, जिससे समाज में भारी आक्रोश फैल गया था और प्रशासन ने स्थिति को सामान्य करने के लिए कदम उठाए।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Lormi Jaitkham Fire Satnami community News
लोरमी
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद
30 Sept 2026 | 4:32 pm
Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान
30 Sept 2026 | 4:08 pm