UP LPG Supply News : गैस सिलेंडर की किल्लत की अफवाहों पर योगी का सख्त फरमान, कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं, पुलिस को मिले यह आदेश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों पर FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए …

UP LPG Supply News
- सीएम योगी ने प्रदेश में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
- लाबाजारी या जमाखोरी करने वालों पर FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के आदेश।
- अफवाहों से बचने और आमजन को सही जानकारी देने पर जोर।
लखनऊ : UP LPG Supply News मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की निर्बाध और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एलपीजी की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की घबराहट की स्थिति न बनने दी जाए तथा आमजन को समय-समय पर सही और तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध करायी जाए।
मुख्यमंत्री आज यहाँ अपने सरकारी आवास पर शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और तेल कम्पनियों के उच्च अधिकारियों के साथ आहूत एक बैठक में प्रदेश में एलपीजी की वर्तमान माँग और आपूर्ति की स्थिति की विस्तृत समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर एलपीजी की कृत्रिम कमी उत्पन्न न होने पाए। जिन उपभोक्ताओं ने एलपीजी की बुकिंग करायी है, उन्हें निर्धारित नियमों के अनुसार समयबद्ध ढंग से रसोई गैस सिलेण्डर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही, उपभोक्ताओं को उनकी अगली रिफिल की सम्भावित तिथि के सम्बन्ध में भी समुचित जानकारी उपलब्ध करायी जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति उतनी गम्भीर नहीं है, जितना कि अफवाहों के माध्यम से प्रचारित करने का प्रयास किया जा रहा है। तेल कम्पनियाँ प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एएलपीजी की आपूर्ति और वितरण की वास्तविक स्थिति के बारे में आमजन को नियमित रूप से अवगत कराएं। केन्द्र सरकार भी आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यदि कोई वितरक एजेंसी अथवा निजी व्यक्ति कालाबाजारी या जमाखोरी में लिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल FIR दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आवश्यकता पड़ने पर एलपीजी वितरक केन्द्रों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति न बने और वितरण कार्य सुचारु रूप से सम्पन्न हो सके।
अधिकारियों ने बैठक में अवगत कराया कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है तथा इनके वितरण में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए विकल्प के रूप में प्रदेश को 80 लाख लीटर केरोसिन आवंटित किया गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इसे विकल्प के रूप में रखा जाए और आवश्यकता के अनुसार इसका यथोचित वितरण सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने छात्रावासों, धर्मशालाओं, अस्पतालों, होटलों तथा विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों से संवाद स्थापित कर उन्हें वैकल्पिक ईंधन के उपयोग के लिए भी प्रेरित करने के निर्देश दिए। खाद्य एवं रसद विभाग में कण्ट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद की स्थिति की सतत् निगरानी की जाए। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी तथा तेल कम्पनियों के स्थानीय प्रतिनिधि आपसी समन्वय से एलपीजी की समुचित आपूर्ति और वितरण सुनिश्चित कराएं।
उत्तर प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। रसोई गैस की कमी से संबंधित अफवाहों से बचें।
यदि कोई वितरक एजेंसी अथवा निजी व्यक्ति कालाबाजारी या जमाखोरी करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
आपकी सरकार हर परिस्थिति…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 12, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
- Shree Ram Twistex Share: शेयर ने किया गजब का उलटफेर! सिर्फ 8 दिनों में 104 रुपये से टूटकर 52 रुपये पर आया, क्या गिरावट के पीछे छुपा है कोई बड़ा मौका?
- Shahdol Wife Suspicious Death: पंचायत भवन में इस हाल में मिली पत्नी, देखकर उड़ गए गांववालों के होश, पति ने कहा- अवैध संबंध…
- Mohan Yadav Damoh Visit: अब भगवान शिव के नाम से जाना जाएगा प्रदेश का ये शहर, सीएम ने खुद मंच से किया ये बड़ा ऐलान, इतने करोड़ की सौगात भी दी
- Shahdol Wife Suspicious Death: पंचायत भवन में इस हाल में मिली पत्नी, देखकर उड़ गए गांववालों के होश, पति ने कहा- अवैध संबंध…
- Uttar Pradesh News: चैत्र नवरात्रि से पहले सीएम योगी ने मां के चरणों में लगाई हाजिरी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, गोमाता को खिलाया गुड़
- CG Police Vehicle Expenditure: वाहनों पर पानी की तरह पैसे बहा रही छत्तीसगढ़ पुलिस.. महज एक साल में फूंके 300 करोड़ रुपये से ज्यादा.. देखें जिलेवार पूरी रिपोर्ट
- Jhansi Minor Boy Rape Case: 9 साल के नाबालिग के साथ कुर्कम! इस बहाने ले गए सुनसान जगह, फिर दो नाबालिग लड़कों ने ही मिटाई हवस, उससे भी मन नहीं भरा तो…
- Shree Ram Twistex Share: शेयर ने किया गजब का उलटफेर! सिर्फ 8 दिनों में 104 रुपये से टूटकर 52 रुपये पर आया, क्या गिरावट के पीछे छुपा है कोई बड़ा मौका?
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: प्रदेश में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने और अफवाहों पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: CM Yogi Orders Strict Action on LPG Black Marketing, Ensures Smooth Supply in UP
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm