CG Police Vehicle Expenditure: वाहनों पर पानी की तरह पैसे बहा रही छत्तीसगढ़ पुलिस.. महज एक साल में फूंके 300 करोड़ रुपये से ज्यादा.. देखें जिलेवार पूरी रिपोर्ट
Chhattisgarh Police Vehicle Expenditure: छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक साल में किराए की गाड़ियां, डीजल और मरम्मत पर 300 करोड़ से ज्यादा खर्च किए।
Chhattisgarh Police Vehicle Report || image- File IBC24 News
- एक साल में 61 हजार से ज्यादा गाड़ियां किराए पर
- गाड़ियों पर 300 करोड़ से ज्यादा खर्च
- बीजापुर में रायपुर से ज्यादा वाहन किराए पर
Chhattisgarh Police Vehicle Report: रायपुर: छत्तीसगढ़ गृह (पुलिस) विभाग में किराए के वाहन और उनके रखरखाव को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सिर्फ एक साल में पुलिस विभाग ने कुल 61,347 गाड़ियां किराए पर लीं और इसके लिए 130 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए। बीजापुर और नारायणपुर में रायपुर की तुलना में अधिक गाड़ियां किराए पर ली गईं। रायपुर पुलिस ने 15.51 करोड़ रुपए, जबकि बीजापुर पुलिस ने 26.30 करोड़ रुपए किराए पर गाड़ियों के लिए खर्च किए।
सामने आई जिलेवार रिपोर्ट
Chhattisgarh Police Vehicle Report: इसके अलावा सरकारी और प्राइवेट गाड़ियों के डीजल और मरम्मत पर भी करोड़ों रुपए खर्च हुए। डीजल और पेट्रोल पर 148 करोड़ रुपए, मरम्मत पर 41 करोड़ रुपए और अन्य मद में 30 करोड़ रुपए खर्च किए गए। कुल मिलाकर, महज एक साल से कम समय में गाड़ियों पर करीब 350 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। नीचे देखें जिलेवार रिपोर्ट..
Chhattisgarh Police Vehicle Report by satya sahu
इन्हें भी पढ़ें:-
- अमेरिका ने भारत, चीन सहित कई व्यापारिक साझेदारों के खिलाफ जांच शुरू की
- उप्र: अमेठी में पुलिस से मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार
- यह निराशाजनक है कि मैं महिला हंड्रेड में एकमात्र महिला कोच हूं: कीटली

Facebook


