Uttar Pradesh News: चैत्र नवरात्रि से पहले सीएम योगी ने मां के चरणों में लगाई हाजिरी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, गोमाता को खिलाया गुड़

Uttar Pradesh News: चैत्र नवरात्रि से पहले सीएम योगी ने मां के चरणों में लगाई हाजिरी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, गोमाता को खिलाया गुड़

Uttar Pradesh News: चैत्र नवरात्रि से पहले सीएम योगी ने मां के चरणों में लगाई हाजिरी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, गोमाता को खिलाया गुड़

Uttar Pradesh News | Photo Credit: UPDPR

Modified Date: March 12, 2026 / 02:51 pm IST
Published Date: March 12, 2026 2:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मुख्यमंत्री ने मां पाटेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
  • गोशाला में गायों को गुड़-चारा खिलाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
  • जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनता की समस्याओं के समाधान और योजनाओं के लाभ पर जोर दिया

लखनऊ/बलरामपुर: Uttar Pradesh News गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार प्रातः तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किया। मां की आरती उतारी और सुखी, स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री गोशाला गए, जहां उन्होंने गायों को गुड़ व चारा खिलाया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर व गोशाला की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को बलरामपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मां पाटेश्वरी मंदिर में रात्रि विश्राम किया। मुख्यमंत्री ने नवरात्रि मेले की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मंदिर में आये श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। इस दौरान मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी मंदिर गोरखपुर के महंत रवींद्र दास भी मौजूद रहे।

जन प्रतिनिधियों से भी किया संवाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुरुवार सुबह विधायक पलटूराम, कैलाश नाथ शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, नगर पालिका चेयरमैन धीरेन्द्र प्रताप सिंह आदि ने मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री ने सभी का कुशलक्षेम जाना, फिर कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के उचित निराकरण पर जोर दें और सरकार की योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित भी कराएं।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।