BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

भाजपा सरकार में पुलिस, तहसील और निर्माण कार्यों के बीच भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता : अखिलेश यादव

भाजपा सरकार में पुलिस, तहसील और निर्माण कार्यों के बीच भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता : अखिलेश यादव

भाजपा सरकार में पुलिस, तहसील और निर्माण कार्यों के बीच भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता : अखिलेश यादव
Bhasha
Published: 07 Jun 2025 | 4:44 pmModified: 07 Jun 2025 | 4:44 pm

लखनऊ, सात जून (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में पुलिस, तहसील और निर्माण कार्यों के बीच भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता चल रही है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने “एक्स” पर नयी सड़क के टूटने का एक वीडियो साझा करते हुए पोस्ट में कहा, “भ्रष्टाचारी भाजपा का निर्माण, भाजपा की तरह ही है : ऊपर से चमचम, अंदर से बेदम!”

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि “सच्चाई तो ये है कि भाजपा सरकार में पुलिस, तहसील और निर्माण कार्यों के बीच ‘करप्शन का कम्पटीशन’ (भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता) चल रहा है।”

उन्होंने दावा किया, “सरकार के गुप्त उद्देश्यों की पूर्ति के लिए जगह-जगह ऐसे अधिकारी चुन-चुनकर भेजे जा रहे हैं जो सरकार की चापलूसी में गलत काम करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उनके लिए न तो अपने जीवन का कोई सिद्धांत है, न किसी और के जीवन का कोई मोल।”

यादव ने कहा, “भाजपा सरकार में अधिकारी के दामन पर लगे दागों को, उसके तमगे माना जाता है। भाजपा में नीचे गिरना ही, ऊपर उठने की गारंटी है।”

भाषा

आनन्द, रवि कांत रवि कांत

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: भाजपा सरकार में पुलिस, तहसील और निर्माण कार्यों के बीच भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता : अखिलेश यादव

People also search for:AkhileshBJPupUp Akhilesh BJP
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm