BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

उत्तर प्रदेश में जाली दस्तावेजों के जरिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार

Bhasha
Published: 05 Dec 2025 | 7:32 pmModified: 05 Dec 2025 | 7:32 pm

लखनऊ, पांच दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने एक संगठित गिरोह के कथित सरगना समेत आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिन पर जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके कई बैंकों से 100 करोड़ रुपये से अधिक के आवास ऋण लेने का आरोप है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एसटीएफ के अनुसार, ये गिरफ्तारियां चार दिसंबर को गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर क्षेत्र में एचडीएफसी बैंक के एक अधिकारी की शिकायत पर शुरू हुई जांच के बाद की गईं।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी रामकुमार व अनुज यादव, दिल्ली निवासी नितिन जैन अशोक उर्फ दीपक जैन उर्फ रिंकी, झारखंड निवासी मोहम्मद वसी, बिहार निवासी शमशाद आलम, हरियाणा के गुरुग्राम निवासी इंद्र कुमार कर्माकर, उत्तर प्रदेश के संभल निवासी ताहिर हुसैन के रूप में हुई है।

एसटीएफ ने गिरोह से 126 चेकबुक और पासबुक, 170 एटीएम कार्ड, 45 आधार कार्ड, 27 पैन कार्ड, वोटर आईडी, 26 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, तीन गाड़ियां, और बड़ी संख्या में जाली रजिस्ट्री, समझौता पत्र व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

बयान में कहा कि गिरोह से जुड़े लगभग 220 बैंक खातों में लेन-देन रोक दिया गया है।

एसटीएफ के अनुसार, जांच में सामने आया कि गिरोह का सरगना रामकुमार एचडीएफसी और एक्सिस बैंक में काम कर चुका है और वह जाली आधार कार्ड, फर्जी कंपनियां और जाली वित्तीय लेने-देन का रिकॉर्ड तैयार करके विभिन्न बैंकों से आवास और व्यक्तिगत ऋण हासिल करने के लिए पूरे गिरोह को संचालित करता था।

इसने बताया कि वह बिल्डरों के साथ मिलकर काम करता था, और यह गिरोह खाड़ी देशों में काम करने वाले लोगों को भी निशाना बनाता था, उन्हें ऋण आवेदन के लिए उनकी पहचान इस्तेमाल करने के वास्ते रुपये देता था।

जांचकर्ताओं ने बताया कि गिरोह धन निकालने और अपनी पहचान छिपाने के लिए 20 से अधिक मुखौटा कंपनियां संचालित करता था।

इसने बताया कि सूरजपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा आनन्द खारी

खारी

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: उत्तर प्रदेश में जाली दस्तावेजों के जरिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार

People also search for:ArrestedSTFupUP STF arrested
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm