ट्रक चालकों की हत्या कर लूट करने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार
ट्रक चालकों की हत्या कर लूट करने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार
लखनऊ, 29 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने राजमार्गों पर ट्रक चालकों की हत्या कर लूट करने वाले गिरोह के एक सदस्य को रविवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने यह जानकारी दी।
एसटीएफ द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक एसटीएफ की नोएडा इकाई और बागपत पुलिस की टीम और राजमार्गों पर ट्रक चालकों की हत्या करके सामान सहित ट्रक लूटने वाले गैंग के बदमाशों के बीच बागपत के थाना कोतवाली क्षेत्र में मुठभेड़ हुई । इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
बयान के अनुसार घायल बदमाश की पहचान हरियाणा के महम रोहतक निवासी संदीप के रूप में हुई है। वह कानपुर के पनकी इलाके में लगभग चार करोड़ की निकिल प्लेट सहित ट्रक लूटने के मामले में वांछित था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
बयान के मुताबिक संदीप के गिरोह द्वारा अब तक चार से अधिक ट्रक चालकों की हत्या करके सामान सहित ट्रक लूटने की बात सामने आई है। उस पर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा में ट्रक चालकों की हत्या करके सामान सहित ट्रक लूटने और डकैती के 16 से अधिक मामले दर्ज हैं।
भाषा सलीम शोभना
शोभना
लेखक के बारे में
Web Title: ट्रक चालकों की हत्या कर लूट करने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm