सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री योगी
सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ, 14 सितंबर (भाषा) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें विश्वास दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की उचित समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता और शीघ्रता से किया जाए।
उन्होंने हर पात्र व्यक्ति को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने और जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने फरियादियों के प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि हर पीड़ित की उचित समस्या का समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।
योगी आदित्यनाथ के समक्ष कुछ पीड़ितों ने पुलिस से जुड़ी अलग-अलग शिकायतें बताईं, जिस पर उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में थाने, चौकी और बीट स्तर पर हीलाहवाली की शिकायत बर्दाश्त नहीं होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर मामले में दोषियों पर नियमसंगत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिये।
भाषा सलीम धीरज
धीरज
लेखक के बारे में
Web Title: सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री योगी
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pmरक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:22 pmमेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद
30 Sept 2026 | 11:22 pmटॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 10:57 pmसपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति
30 Sept 2026 | 10:07 pmसीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द
30 Sept 2026 | 9:51 pmलेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश
30 Sept 2026 | 9:44 pmवाराणसी के शिव मंदिर पर लगा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ का बोर्ड, कार्रवाई की मांग
30 Sept 2026 | 8:30 pm