अयोध्या में प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती में पीडीए की सिर्फ 20 प्रतिशत हिस्सेदारी : अखिलेश यादव
अयोध्या में प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती में पीडीए की सिर्फ 20 प्रतिशत हिस्सेदारी : अखिलेश यादव
(फाइल फोटो के साथ)
लखनऊ, 24 जनवरी (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती में पक्षपात का आरोप लगाते हुए दावा किया कि जो पीडीए संख्या में 90 प्रतिशत है उसकी अयोध्या जिले (के प्रशासनिक महकमे) में हिस्सेदारी केवल 20 प्रतिशत है।
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभाक्षेत्र में पांच फरवरी को उपचुनाव है। इस सिलसिले में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।
सपा प्रमुख ने योगी की चुनावी जनसभा के कुछ घंटे पहले ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
यादव ने लिखा, “भाजपा राज में पक्षपात का उल्टा गणित है : जो पीडीए समाज में 90 प्रतिशत है, अयोध्या में प्रशासनिक नियुक्तियों में उस पीडीए की हिस्सेदारी केवल 20 प्रतिशत के करीब है।”
उन्होंने यह भी लिखा, “और जिनकी संख्या 10 प्रतिशत है, उन प्रभुत्ववादियों को प्रशासनिक पदों पर 80 प्रतिशत नियुक्तियाँ मिली हुई हैं। और कुछ नहीं कहना है।”
सपा प्रमुख ने इसी पोस्ट में अयोध्या में प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती का एक ‘स्केच’ भी साझा किया जिसमें कुल 13 पदों में तीन पदों पर पीडीए के लोगों की तैनाती का ज़िक्र है।
इसके पहले पिछले शुक्रवार को यादव ने अपने ‘एक्स’ खाते पर अयोध्या में तैनात पुलिस अधिकारियों के ब्योरे का एक ‘स्केच’ साझा किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि कुल 19 पुलिस अधिकारियों में सिर्फ तीन पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अधिकारी हैं।
सपा के अवधेश प्रसाद के फैजाबाद (अयोध्या) से सांसद चुने जाने के बाद मिल्कीपुर विधानसभा सीट रिक्त हुई । प्रसाद 2022 के विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर से निर्वाचित हुए थे। मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिये पांच फरवरी को मतदान है और मतों की गिनती आठ फरवरी को होगी।
भाजपा ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए चंद्रभान पासवान को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि समाजवादी पार्टी ने फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारकर समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार का समर्थन करने का फैसला किया है, जो ‘इंडिया’ गठबंधन का एक घटक दल है।
भाषा आनन्द मनीषा राजकुमार
राजकुमार
लेखक के बारे में
Web Title: अयोध्या में प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती में पीडीए की सिर्फ 20 प्रतिशत हिस्सेदारी : अखिलेश यादव
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 amसंभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की
01 Oct 2026 | 12:27 amनीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की
01 Oct 2026 | 12:15 amजापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pmरक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:22 pmमेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद
30 Sept 2026 | 11:22 pmटॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 10:57 pmसपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति
30 Sept 2026 | 10:07 pm