एसटीएफ ने प्रतापगढ़ में वांछित बरवार गैंग के दो शातिर अपराधियों को लखनऊ में गिरफ्तार किया
एसटीएफ ने प्रतापगढ़ में वांछित बरवार गैंग के दो शातिर अपराधियों को लखनऊ में गिरफ्तार किया
लखनऊ, सात अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने प्रतापगढ़ के कुंडा थाने में वांछित बरवार गैंग के दो कथित शातिर अपराधियों को यहां बादशाह नगर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एसटीएफ मुख्यालय से जारी एक बयान के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोंडा जिले के धानेपुर थानाक्षेत्र के हरिश्चंद्र और उसके सहयोगी सोहनलाल के रूप में हुई है तथा उन्हें बादशाह नगर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे करीब गिरफ्तार किया गया।
एसटीएफ ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया की लूट, चोरी, छिनैती और ठगी करने वाले बरवार गैंग में वे सक्रिय सदस्य हैं और पिछले 15 वर्षों से इन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
एसटीएफ के मुताबिक दोनों आरोपियों पर प्रतापगढ़ जिले के कुंडा थाने में गिरोहबंद अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) एवं भारतीय न्याय संहिता की अन्य संबंधित धाराएं लगायी हैं और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एसटीएफ ने बताया कि हरिश्चंद्र के खिलाफ रायबरेली, बहराइच, अयोध्या, कुशीनगर, गोंडा, चित्रकूट, प्रतापगढ़, बस्ती और सुलतानपुर आदि जिलों में विभिन्न धाराओं में कुल 17 मामले दर्ज हैं जबकि सोहनलाल के खिलाफ प्रतापगढ़, सुलतानपुर, बलरामपुर, रायबरेली, गोंडा और बहराइच आदि जिलों में विभिन्न धाराओं में कुल 10 मामले दर्ज हैं।
भाषा आनन्द
राजकुमार
राजकुमार
लेखक के बारे में
Web Title: एसटीएफ ने प्रतापगढ़ में वांछित बरवार गैंग के दो शातिर अपराधियों को लखनऊ में गिरफ्तार किया
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm