BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती का झांसा देकर ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती का झांसा देकर ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती का झांसा देकर ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
Bhasha
Published: 15 Oct 2025 | 6:49 pmModified: 15 Oct 2025 | 6:49 pm

लखनऊ, 15 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने बुधवार को अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती का झांसा देकर युवाओं को ठगने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया।

एसटीएफ ने एक बयान में बताया कि उसकी आगरा इकाई ने दोनों आरोपियों को फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी चौराहे से मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे गिरफ्तार किया।

बयान के अनुसार उनकी पहचान फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र के नगला चंदा निवासी प्रदीप कुमार और उसी थाना क्षेत्र के नगला गुढ़ा निवासी चंद्रवीर उर्फ छोटे के रूप में हुई है।

बयान के मुताबिक अधिकारियों ने उनके कब्जे से जाली अंकपत्र और नियुक्ति पत्र समेत 47 जाली दस्तावेज, दो मोबाइल फोन, दो फर्जी मुहरें, दो खाली चेक और 1030 रुपये नकद बरामद किये हैं।

एसटीएफ के अनुसार यह गिरोह ग्रामीण इलाकों में सक्रिय था और सीमा सुरक्षा बल जैसे अर्द्धसैनिक बलों एवं कांस्टेबल भर्ती में नौकरी चाहने वाले युवाओं को निशाना बनाता था। आरोपियों ने कथित तौर पर ऑनलाइन भर्ती परिणामों से सफल उम्मीदवारों का विवरण प्राप्त करके असली नियुक्ति पत्र डाउनलोड किये और फिर उन्हें संपादित करके नकली दस्तावेज तैयार किये।

एसटीएफ का कहना है कि इस काम में पूर्व सैनिक बृजभूषण सिंह के साथ-साथ सोनू और दशरथ सिंह नामक अन्य लोग भी शामिल हैं।

बयान के मुताबिक पकड़े गये आरोपी अभ्यर्थियों से धन ऐंठकर उन्हें वे जाली नियुक्ति पत्र सौंप देते थे और फिर लापता हो जाते थे। जब युवा भर्ती केंद्रों पर पहुंचते, तो उन्हें पता चलता था कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है।

इस संबंध में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ फिरोजाबाद के नसीरपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है।

भाषा सलीम राजकुमार

राजकुमार

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती का झांसा देकर ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

People also search for:ArrestedSTFupUP STF arrested
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm