BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

उप्र : एसटीएफ ने दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया, प्रतिबंधित एमडीएमए बरामद

उप्र : एसटीएफ ने दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया, प्रतिबंधित एमडीएमए बरामद

उप्र : एसटीएफ ने दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया, प्रतिबंधित एमडीएमए बरामद
Bhasha
Published: 03 Dec 2025 | 2:58 pmModified: 03 Dec 2025 | 2:58 pm

लखनऊ, तीन दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने बुधवार को मादक पदार्थों के एक अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 80 लाख रुपये मूल्य का 523 ग्राम प्रतिबंधित एमडीएमए बरामद किया।

एसटीएफ द्वारा बुधवार को यहां जारी एक बयान के मुताबिक, ये गिरफ्तारियां यहां गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर मार्ग पर सुबह करीब आठ बजकर 55 मिनट पर की गईं। आरोपियों की पहचान लखनऊ के लालबाग निवासी मोहम्मद मुजीब और भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र निवासी मुकेश सिंह के रूप में हुई है।

बयान के मुताबिक, आरोपियों से बरामदगी में 523 ग्राम एमडीएमए, एक मोबाइल फोन, ढाई हजार रुपये, एक कार, एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड और एक ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ है।

बरामद एमडीएमए की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 80 लाख रुपये बतायी जाती है।

बयान के अनुसार, एसटीएफ के उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही की अगुवाई में एक टीम ने यह कार्रवाई की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मुंबई और बिहार में एमडीएमए की तस्करी और बिक्री में शामिल एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह का हिस्सा हैं।

बयान के अनुसार, मुजीब ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह अपने घर पर कई प्रतिबंधित रसायन मिलाकर एमडीएमए बनाता था और उसने यह काम वाराणसी के अभय सिंह नामक व्यक्ति से सीखा था। सिंह को पूर्व में मुंबई में एमडीएमए बरामद करके गिरफ्तार किया गया था और वह हाल ही में जेल से रिहा हुआ है।

इसके अनुसार, मुजीब ने बताया कि बरामद की गयी एमडीएमए को मुकेश की मदद से लखनऊ से वाराणसी ले जाया जा रहा था। मुकेश अभय सिंह और उसके भाई अनुज के लिए वाहक का काम करता था।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गोसाईंगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है और स्थानीय पुलिस विस्तृत कानूनी कार्रवाई कर रही है।

भाषा सलीम शोभना शफीक

शफीक

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: उप्र : एसटीएफ ने दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया, प्रतिबंधित एमडीएमए बरामद

People also search for:ArrestedSTFupUP STF arrested
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm