उप्र : मोनू गैंग के तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
उप्र : मोनू गैंग के तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
लखनऊ, आठ अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने सुपारी लेकर हत्या करने वाले गिरोह ‘‘डी 34-शुभम रावत उर्फ मोनू गैंग’’ के तीन कुख्यात अपराधियों को अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करते वक्त गिरफ्तार कर लिया।
एसटीएफ के आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की शाम मोनू गैंग के कुख्यात अपराधियों- अजय यादव, कृष्ण रावत और रामकेश लोधी- को बाराबंकी शहर के कोतवाली क्षेत्र स्थित सफेदाबाद रेलवे क्रॉसिंग के आगे प्राथमिक विद्यालय धमसारी के पास गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि कृष्ण रावत के खिलाफ विभिन्न आपराधिक घटनाओं के सिलसिले में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, रामकेश पर पांच और अजय पर एक मुकदमा दर्ज है। उनके कब्जे से दो पिस्तौल, एक तमंचा, आठ कारतूस, चार मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।’’
सूत्रों ने बताया कि एसटीएफ को मंगलवार को सूचना मिली थी कि लखनऊ के कुख्यात ‘डी 34 गैंग’ के अपराधी रामकेश और उसके साथी अपने गिरोह के लिए असलहा खरीदने के उद्देश्य से बाराबंकी जिले की सफेदाबाद रेलवे क्रॉसिंग के आसपास हथियार तस्कर अजय यादव से मिलने वाले हैं।
उन्होंने बताया कि इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की टीम ने रामकेश अजय तथा कृष्ण रावत को आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त कृष्ण और रामकेश ने बताया कि वे काफी लम्बे समय से अपराध में लिप्त हैं और कई बार जेल जा चुके हैं। इन लोगों ने विगत वर्ष सुपारी लेकर अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ काकोरी के एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख के काफिले पर जानलेवा हमला किया था, जिसमे ब्लॉक प्रमुख घायल हो गया था और उसका एक साथी मारा गया था।
भाषा सलीम
सुरेश
सुरेश
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र : मोनू गैंग के तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm