CM Yogi On Dharmendra Pradhan : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर योगी सरकार का बड़ा रिएक्शन! CM योगी समेत BJP के 3 दिग्गज नेताओं ने एक सुर में कही बड़ी बात
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनके कार्यों की सराहना …

Yogi Adityanath On Dharmendra Pradhan :
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर योगी सरकार की पहली प्रतिक्रिया।
- BJP के तीन बड़े नेताओं ने एक साथ किया समर्थन।
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति और शिक्षा सुधारों की जमकर तारीफ।
लखनऊ : CM Yogi On Dharmendra Pradhan केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारे से बड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत राज्य के शीर्ष नेताओं ने धर्मेंद्र प्रधान के फैसलों की सराहना की। नेताओं ने इसे युवाओं और विद्यार्थियों की भावनाओं का सम्मान तथा राजनीति में उच्च नैतिक मूल्यों का परिचायक बताया।
सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर कहा कि शिक्षा राष्ट्र के चरित्र का निर्माण करती है और धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में इसी 'राष्ट्रदृष्टि' को अपने काम का आधार बनाया। उन्होंने लिखा कि प्रधान के नेतृत्व में शिक्षा को नवाचार, कौशल, भारतीय ज्ञान परंपरा और वैश्विक प्रतिस्पर्धा से जोड़ने के निरंतर प्रयास हुए। सीएम योगी ने उनके प्रयासों के लिए आभार जताते हुए भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं दीं।
शिक्षा राष्ट्र के चरित्र का निर्माण करती है, उसकी चेतना को संस्कारित करती है और उसके भविष्य की दिशा निर्धारित करती है।
श्री धर्मेंद्र प्रधान जी ने मा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में इसी 'राष्ट्रदृष्टि' को अपने कार्य का आधार बनाया। विद्यार्थी जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 25, 2026
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बयान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरी भाजपा के लिए छात्रों का उज्ज्वल भविष्य और उनका भरोसा सर्वोपरि है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के सफल क्रियान्वयन में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
युवाओं और विद्यार्थियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
उनका यह फैसला इस बात का प्रमाण है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी समेत पूरी भाजपा के लिए देश के विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य और…
— Pankaj Chaudhary (@mppchaudhary) July 25, 2026
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बयान
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस्तीफे को लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। Dharmendra Pradhan Resignation उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने भारतीय भाषाओं में तकनीकी व प्रतियोगी शिक्षा को बढ़ावा देने और शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तनकारी सुधार लाने का अभूतपूर्व कार्य किया है।
युवाओं और विद्यार्थियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री @dpradhanbjp जी द्वारा अपने पद से दिया गया इस्तीफा सार्वजनिक जीवन में उच्च नैतिक मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिचायक है।
यह निर्णय इस बात का भी प्रमाण है कि…
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) July 25, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- CJP Neet Paper Leak Protest Ended: ख़त्म हुआ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का आंदोलन!.. शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद सभी मांगो पर भी राजी हुई मोदी सरकार..
- Jantar Mantar Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP की और कौन सी मांगे अधूरी है…जिसने मोदी सरकार की उड़ा दी है नींद, जानिए
- Rahul Gandhi On Dharmendra Pradhan’s Resgination : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी का बड़ा बयान! बोले- ‘यह सिर्फ शुरुआत है, अब बदलना होगा पूरा.
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Yogi Adityanath, Keshav Maurya and BJP Leaders React to Dharmendra Pradhan's Resignation
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm