CM Yogi On Dharmendra Pradhan : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर योगी सरकार का बड़ा रिएक्शन! CM योगी समेत BJP के 3 दिग्गज नेताओं ने एक सुर में कही बड़ी बात

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए इसे छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया।

CM Yogi On Dharmendra Pradhan : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर योगी सरकार का बड़ा रिएक्शन! CM योगी समेत BJP के 3 दिग्गज नेताओं ने एक सुर में कही बड़ी बात

Yogi Adityanath On Dharmendra Pradhan :

Modified Date: July 25, 2026 / 11:22 pm IST
Published Date: July 25, 2026 11:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर योगी सरकार की पहली प्रतिक्रिया।
  • BJP के तीन बड़े नेताओं ने एक साथ किया समर्थन।
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति और शिक्षा सुधारों की जमकर तारीफ।

लखनऊ : CM Yogi On Dharmendra Pradhan केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारे से बड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत राज्य के शीर्ष नेताओं ने धर्मेंद्र प्रधान के फैसलों की सराहना की। नेताओं ने इसे युवाओं और विद्यार्थियों की भावनाओं का सम्मान तथा राजनीति में उच्च नैतिक मूल्यों का परिचायक बताया।

सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर कहा कि शिक्षा राष्ट्र के चरित्र का निर्माण करती है और धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में इसी ‘राष्ट्रदृष्टि’ को अपने काम का आधार बनाया। उन्होंने लिखा कि प्रधान के नेतृत्व में शिक्षा को नवाचार, कौशल, भारतीय ज्ञान परंपरा और वैश्विक प्रतिस्पर्धा से जोड़ने के निरंतर प्रयास हुए। सीएम योगी ने उनके प्रयासों के लिए आभार जताते हुए भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बयान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरी भाजपा के लिए छात्रों का उज्ज्वल भविष्य और उनका भरोसा सर्वोपरि है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के सफल क्रियान्वयन में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बयान

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस्तीफे को लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। Dharmendra Pradhan Resignation उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने भारतीय भाषाओं में तकनीकी व प्रतियोगी शिक्षा को बढ़ावा देने और शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तनकारी सुधार लाने का अभूतपूर्व कार्य किया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.