CM Dr. Yadav on Women Reservation/Image Credit: MP DPR
Chhindwara Bus Accident News: छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई। यहां एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। दरअसल, एक तेज रफ़्तार पिकअप और यात्रियों से भरी बस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मौके पर 6 लोगों की मौत हुई थी और 41 यात्री घायल हो गए थे। घायलों में से 15 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई थी। वहीं अब तक सामने आई जानकरी के अनुसार, इस भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। यह भीषण सड़क हादसा छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड थाना क्षेत्र के सिमरिया मंदिर के पास हुआ है। (Chhindwara Bus Accident News) वहीं इस भीषण सड़क हादसे पर मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शोक व्यक्त किया है।
सीएम डॉ मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में हुए भीषण सड़क हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, आज शाम को छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना हृदय विदारक है। प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि सभी दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। (CM Dr Mohan Yadav News) घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना करता हूँ।
मैंने संबंधित अधिकारियों को घायलों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जबलपुर से डॉक्टर्स के दल छिंदवाड़ा और नागपुर भेजने के निर्देश दिए हैं। छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह जी को भी अपने कार्यक्रम परिवर्तित कर छिंदवाड़ा पहुँचने के लिए निर्देशित किया है।
मृतकों के निकटम परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। सभी घायलों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा। भोपाल में स्वास्थ्य विभाग में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहाँ से सभी घायलों के उपचार की सतत् मॉनिटरिंग की जा रही है।
आज शाम को छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना हृदय विदारक है। प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि सभी दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना करता हूँ।
मैंने संबंधित अधिकारियों को…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 26, 2026
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुखद पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, छिंदवाड़ा के उमरानाला के पास हुए बस के भीषण सड़क हादसे में कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। शोकमय परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। (Chhindwara Bus Accident News)
घटना स्थल पर स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में तत्परता से जुटा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। ॐ शांति:!
छिंदवाड़ा के उमरानाला के पास हुए बस के भीषण सड़क हादसे में कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। शोकमय परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
घटना स्थल पर स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में तत्परता से जुटा है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की…
— Hemant Khandelwal (@Hkhandelwal1964) March 26, 2026
इन्हे भी पढ़ें:–